Skip to main content

ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल के साथ हुआ धोखा, Snickometer में नहीं दिखी हरकत फिर भी अंपायर ने दिया आउट…

यशस्वी जायसवाल के साथ हुआ धोखा Snickometer में नहीं दिखी हरकत फिर भी अंपायर ने दिया आउट

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)

AUS vs IND, 4th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम बाजी मारती हुई नजर आ रही है। यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद भारत की सारी उम्मीदें खत्म हो गई है, टीम ने 140 के स्कोर पर सातवां विकेट गंवाया।

मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन थर्ड अंपायर ने विवादित अंदाज में यशस्वी जायसवाल को आउट करार दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, आइए आपको पूरा मामले बताते हैं-

कुछ इस तरह आउट हुए यशस्वी जायसवाल

भारत की दूसरी पारी का 71वां ओवर पैट कमिंस ने डाला, ओवर की पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने हूक शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके ग्लव्स को छूते हुए विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास गई, जहां उन्होंने दोनों हाथों से कैच पकड़ा। पैट कमिंस और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने Caught Behind के लिए अपील की, लेकिन ऑनफील्ड अंपायर ने नकार दिया।

पैट कमिंस ने फिर DRS लिया। स्निको मीटर में कोई deflection नहीं दिखा, लेकिन अंपायर ने रिप्ले को देखते हुए यशस्वी को आउट करार दिया। अंपायर के इस फैसले के बाद स्टेडियम में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगे। दूसरी ओर, यशस्वी नाखुश हुए.. उन्होंने अंपायर से बातचीत की और फिर पवेलियन लौट गए। जायसवाल एक बार फिर शतक से चूक गए, उन्होंने 208 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 84 रन की पारी खेली।

यहां देखें यशस्वी के आउट होने का वीडियो-

2024 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने यशस्वी

23 वर्षीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 2024 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 37 पारियों में 1771 रन बनाए हैं। साथ ही यशस्वी बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 82 और दूसरी पारी में 84 रन बनाए। वह विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और अंजिक्य रहाणे के बाद ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी हैं।

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...