Skip to main content

ताजा खबर

मैदान पर Rohit Sharma की एंट्री के दौरान हो गया था बवाल, ये वीडियो है हद से ज्यादा कमाल

मैदान पर Rohit Sharma की एंट्री के दौरान हो गया था बवाल, ये वीडियो है हद से ज्यादा कमाल

IND vs BAN (Photo Source: X)

कप्तान Rohit Sharma का मैदान पर बल्ला चले या ना चले, फैन्स के बीच उनका क्रेज बना ही रहता है। ऐसा ही कुछ चेन्नई में देखने को मिला है, जहां चेपॉक स्टेडियम में हिटमैन को देख फैन्स हद से ज्यादा ही उत्साहित हो गए, अब कप्तान रोहित से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

तीन प्रमुख खिलाड़ी पहले दिन रहे फेल

दूसरी ओर बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के तीन प्रमुख बल्लेबाज सुपर फ्लॉप रहे हैं, जहां इस लिस्ट में कप्तान Rohit Sharma के अलावा विराट कोहली और शुभमन गिल का नाम शामिल है। जहां कप्तान रोहित बांग्लादेश के खिलाफ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे, गिल तो खाता भी नहीं खुल पाए और विराट भी सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

कप्तान Rohit Sharma का क्रेज देख रहे हो आप

*टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma से जुड़े कुछ वीडियो हो रहे हैं वायरल।
*ये वीडियो चेपॉक स्टेडियम के हैं, जहां रोहित को देख फैन्स हो गए थे सुपर क्रेजी।
*मैदान पर रोहित शर्मा की एंट्री का वीडियो बना रहे फैन्स ने मचाया था जमकर शोर।
*साथ ही इस दौरान कुछ फैन्स ने मुंबई चा राजा रोहित शर्मा का नारा भी लगाया था।

फैन्स का उत्साह अलग लेवल पर था कप्तान Rohit Sharma की एंट्री पर

ये वीडियो भी हिटमैन के फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है

फैन्स किसी और कारण से काफी ज्यादा गुस्सा हैं

वहीं टीम इंडिया के फैन्स इस समय काफी ज्यादा गुस्सा हैं, जिसका कारण एक स्पिन गेंदबाज को मौका ना देना है। दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ कुलदीप यादव को अंतिम 11 में मौका नहीं मिला है, वहीं इस फैसले से फैन्स काफी ज्यादा नाराज हैं और सोशल मीडिया पर इन फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा है। वैसे स्पिनर के तौर पर इस मैच में जडेजा और अश्विन खेल रहे हैं, दोनों ही खिलाड़ी काफी लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरे हैं और अब देखना है कि दोनों का प्रदर्शन 22 गज पर कैसा रहता है। वैसे इस टेस्ट सीरीज में कुल 2 मैच है, अगला टेस्च मैच 27 तारीख से कानपुर में खेला जाएगा। उसके बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी, अलग-अलग मैदानों पर।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...