Skip to main content

ताजा खबर

मैदान पर फूटा Rishabh Pant का गुस्सा, कोच गंभीर भी इस खिलाड़ी का शॉट देख हुए निराश

मैदान पर फूटा Rishabh Pant का गुस्सा, कोच गंभीर भी इस खिलाड़ी का शॉट देख हुए निराश

Rishabh Pant And Gautam Gambhir (Image Credit-X)

डेढ़ साल बाद Rishabh Pant ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है, जहां रेड बॉल क्रिकेट में आते ही पंत ने अपना पुराना अंदाज दिखा दिया। इस दौरान पंत ने अपने बल्ले का पराक्रम दिखाना शुरू किया था, जिसके बाद वो धीरे-धीरे अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन एक गलती ने पंत को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया, जिसके बाद इस खिलाड़ी का गुस्सा देखने लायक था।

यशस्वी जायसवाल ने दिखाया अपना जलवा

भले ही बांग्लादेश के खिलाफ Rishabh Pant अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए हैं, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने फिर से खुद को साबित कर दिया दिखाया है टेस्ट क्रिकेट में। जहां एक ओर रोहित, गिल और विराट फ्लॉप साबित हुए, तो दूसरी ओर जायसवाल ने गिरते विकेटों के बीच दमदार बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया और ये खिलाड़ी 56 रन बनाकर आउट हो गया। वहीं यशस्वी का अर्धशतक होने के बाद कप्तान रोहित काफी ज्यादा खुश दिखाई दिए, तो विराट ने भी युवा बल्लेबाज के लिए तालियां बजाई।

Rishabh Pant का ये गुस्सा और कोच गंभीर की नाराजगी…

*बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में Rishabh Pant 39 रनों के स्कोर पर हुए आउट।
*विकेटकीपर को कैच थमा बैठे पंत, आउट होने के बाद ये खिलाड़ी नजर आया काफी गुस्सा में।
*आउट होते ही गुस्से में पंत ने जोर से बल्ले को जमीन पर मारा, दिखे इस दौरान नाखुश।
*दूसरी ओर पवेलियन में बैठे कोच गौतम गंभीर ने भी निराश होकर हिलाया अपना सिर।

आउट होने के बाद Rishabh Pant का गुस्सा और गौतम गंभीर की तस्वीर

मैदान पर फूटा Rishabh Pant का गुस्सा, कोच गंभीर भी इस खिलाड़ी का शॉट देख हुए निराश

Rishabh Pant And Gautam Gambhir (Image Credit-X)

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई पंत की पारी पर डालते हैं एक नजर

Hasan Mahmud ने की चेन्नई में गजब की गेंदबाजी

बांग्लादेश टीम के कप्तान ने टॉस जीता था, जिसके बाद गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद बांग्लादेशी कप्तान का ये फैसला, शुरूआत में उनके हक में गया और Hasan Mahmud ने कप्तान को निराश नहीं किया। जहां Hasan Mahmud ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को शुरूआती झटके दिए, इस दौरान गेंदबाज ने कप्तान रोहित के अलावा विराट, शुभमन गिल और पंत को आउट किया। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 6-6 रन बनाए, वहीं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल बिना खाता खोले आउट हो गए।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...