Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं हैरी ब्रूक बनना चाहता हूं, कोई और नहीं’ दिग्गजों के साथ तुलना पर इंग्लिश क्रिकेटर का बड़ा बयान

‘मैं हैरी ब्रूक बनना चाहता हूं, कोई और नहीं’ दिग्गजों के साथ तुलना पर इंग्लिश क्रिकेटर का बड़ा बयान

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

हाल के दिनों में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook) अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने में सफल रहे हैं। तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज हैरी के प्रदर्शन के बारे में क्या ही कहा जाए।

लाॅर्ड्स में हुए पहले टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाने के बाद, ट्रेंट ब्रिज में हुए दूसरे टेस्ट मैच में उनके बल्ले से 109 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी निकली थी। तो वहीं जारी सीरीज में इस तरह के प्रदर्शन के बाद हैरी को ताजा जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की श्रेणी में बड़ा फायदा पहुंचा है।

बता दें कि वह इस समय टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की श्रेणी में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस रैंकिंग पर पहुंचने के बाद उनकी दिग्गज इंग्लिश क्रिकेटरों से तुलना होने लगी है, जिसपर अब उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

हैरी ब्रूक (Harry Brook) का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि 25 वर्षीय हैरी ब्रूक ने यह मुकाम हासिल करने के बाद ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मैं खुद को बेहतर बनाना चाहता हूं और मैं हैरी ब्रूक बना रहना चाहता हूं, और कोई नहीं। लेकिन आज के समय में आपको हर किसी बल्लेबाज से कुछ ना कुछ लेना होता है, और उसे अपने खेल में डालना होता है।

वहां बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी है, जैसे रूट जो अपनी टाइमिंग से शाॅट खेलते हैं, एबी डिविलियर्स जो मैदान के चारों ओर शाॅट खेलते हैं, या केविन पीटरसन जो अपनी ताकत का इस्तेमाल मैदान पर करते हैं।

तो वहीं आगे हैरी ने रूट से टेस्ट क्रिकेट के गुर सीखने को लेकर कहा- मैंने उनसे थोड़ा बहुत क्रिकेट और शाॅट सीखे हैं। रूट सर्वकालिक टेस्ट बल्लेबाजी की लिस्ट में 8वें नंबर पर है। इसलिए, उनके क्रिकेट ज्ञान का इस्तेमाल ना करना और उनसे कुछ चीजें ना सीखना मूर्खता होगी।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड पहले सेमीफाइनल में कैसी रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11, संभावित टीम पर डालें एक नजर 

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 4 मार्च से सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत...

‘कप्तानी तो दूर उसे मैं टीम में भी न रखूं’ पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान पर जमकर बरसे शाहिद अफरीदी

Shahid Afridi (Image credit Twitter – X) T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टीम सुपर-8 तक तो पहुंची, लेकिन नॉकआउट में जगह...

बुमराह बने भारत की जीत के हीरो, वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘चीट कोड’ साबित हुए: अभिषेक नायर

Abhishek Nayar (Image credit Twitter – X) जारी आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से जीत दर्ज की और...

अफगानिस्तान के T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद छिन सकती है राशिद खान से कप्तानी!

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X) क्या अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की लीडरशिप में बदलाव देखने को मिलेंगे? यह सवाल क्रिकेट फैंस के मन में तब से आ रहा है, जब...