Skip to main content

ताजा खबर

बुमराह बने भारत की जीत के हीरो, वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘चीट कोड’ साबित हुए: अभिषेक नायर

बुमराह बने भारत की जीत के हीरो, वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘चीट कोड’ साबित हुए: अभिषेक नायर

Abhishek Nayar (Image credit Twitter – X)

जारी आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। यह मैच दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने शानदार प्रदर्शन से मैच का रुख बदल दिया।

तो वहीं, भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने बुमराह की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें ‘चीट कोड’ बताया। उनका कहना था कि बुमराह को आप नई गेंद से डालें, मिडिल ओवरों में लाएं या डेथ ओवरों में, वह हर बार टीम को निराश नहीं करते और हमेशा असर छोड़ते हैं।

जसप्रीत बुमराह का करिश्माई ओवर, संजू सैमसन की मैच जिताऊ पारी

मैच के 12वें ओवर में बुमराह ने लगातार दो बड़े विकेट लेकर वेस्टइंडीज की पारी को झटका दिया। उन्होंने पहले खतरनाक दिख रहे शिमरोन हेटमायर को आउट किया, जो तेजी से रन बना रहे थे।

इसके बाद सेट बल्लेबाज रोस्टन चेज को शानदार धीमी गेंद पर पवेलियन भेज दिया। इन दो विकेटों ने वेस्टइंडीज की मजबूत बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। हालांकि, बाद में रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने अच्छी पारियां खेलीं और टीम को 195/4 तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन असली जिम्मेदारी संजू सैमसन ने निभाई। उन्होंने नाबाद 97 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और अगले दौर में पहुंचाया। जो भारत की ओर से टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा बेस्ट स्कोर भी था।

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी बुमराह की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंकड़ों में भले ही 2/36 दिखता है, लेकिन उनका असली असर उससे कहीं ज्यादा था। सही समय पर विकेट लेकर उन्होंने मैच का संतुलन भारत की ओर कर दिया। चोपड़ा के अनुसार, बुमराह सिर्फ एक गेंदबाज नहीं बल्कि टीम के लिए अनमोल संपत्ति हैं, जो बड़े मौकों पर हमेशा चमकते हैं।

আরো ताजा खबर

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...

30 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें भारतीय क्रिकेट के...