Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X)
Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का एक बड़ा बयान सामने आया है। हेजलवुड ने कहा कि उन्हें स्काॅट बोलैंड के साथ और ज्यादा टेस्ट मैच खेलने में बहुत मजा आएगा।

गौरतलब है कि 35 वर्षीय हेजलवुड पिछले साल जुलाई के बाद कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए हैं। फिलहाल, वह हैमस्ट्रिंग व पिंडली की चोट से रिकवर हो रहे हैं, और बांग्लादेश के खिलाफ खेलना पूरी तरह से उनकी की मैच फिटनेस पर निर्भर करता है।

जोश हेजलवुड का बड़ा बयान

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले, जोश हेजलवुड ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से कहा- “मैं स्कॉटी के साथ और खेलना चाहूंगा। जाहिर है, हम कुछ हद तक एक जैसे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी बॉलिंग में अभी भी काफी अंतर है। जब भी उसे मौका मिला है, उसने अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ रही है, उसका करियर और बेहतर होता जा रहा है।”

हेजलवुड ने आगे कहा “मुझे लगता है कि अगले 12-18 महीनों में हमारे पास साथ में बहुत सारा क्रिकेट खेलने के काफी मौके होंगे, और यह एक अच्छी उपलब्धि होगी जिसे हम हासिल कर सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि चार तेज गेंदबाज़ों के अलावा, हमारे पास नेस (माइकल नेसर) और डॉगी (ब्रेंडन डॉगेट) भी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि अगले 18 महीनों में किसी न किसी समय हमें इन सभी छह खिलाड़ियों की जरूरत पड़ेगी।”

दूसरी ओर, हेजलवुड बांग्लादेश के खिलाफ एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने से महज कुछ ही विकेट दूर हैं। हेजलवुड को 300 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ पांच विकेट की ही जरूरत है। हेजलवुड ने खबर लिखे जाने तक खेले गए 76 टेस्ट मैचों में 24.21 की औसत से कुल 295 विकेट अपने नाम किए हैं।

আরো ताजा खबर

30 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें भारतीय क्रिकेट के...

SM Trends: 30 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टेस्ट टीम की कमान एक बार फिर से अनुभवी जो रूट के हाथों में सौंपी है, जबकि टेस्ट टीम का...

दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली इस साल होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 में...

स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार 

Stephen Fleming (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज रहे स्टीफन फ्लेमिंग, इंग्लैंड टेस्ट टीम में ब्रेंडन मैकुलम की जगह कोच बनने के...