Skip to main content

ताजा खबर

अफगानिस्तान के T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद छिन सकती है राशिद खान से कप्तानी!

अफगानिस्तान के T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद छिन सकती है राशिद खान से कप्तानी!

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X)

क्या अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की लीडरशिप में बदलाव देखने को मिलेंगे? यह सवाल क्रिकेट फैंस के मन में तब से आ रहा है, जब से अफगानिस्तान जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी। राशिद की कप्तानी में अफगान टीम सुपर 8 में जगह नहीं बना पाई। तो वहीं, इससे पहले टी20 एशिया कप 2025 में भी अफगानिस्तान दूसरे राउंड में जगह नहीं बना पाई थी।

दूसरी ओर, राशिद खान अफगानिस्तान के साथ-साथ वर्ल्ड क्रिकेट में एक जाना-माना नाम हैं। फिलहाल वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज हैं। हालांकि, उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान को कुछ खास सफलता नहीं मिली है।

गौरतलब है कि राशिद खान को सबसे पहले साल 2019 में अफगानिस्तान टीम की कमान सौंपी गई थी। लेकिन इसके बाद बोर्ड से चयन संबंधी मतभेदों के कारण उन्होंने 2021 टी20 वर्ल्डकप से पहले पद छोड़ दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने मोहम्मद नबी की जगह यह भूमिका फिर से संभाली, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 2022 टी20 वर्ल्डकप में अफगानिस्तान के अभियान के बाद पद छोड़ दिया था।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बड़ी उम्मीदों के साथ खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में राशिद खान को कमान सौंपी। लेकिन दुनिया की एक अच्छी टी20 टीम होने के बावजूद, आईसीसी इवेंट्स में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जारी टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी। ग्रुप डी में अफगानिस्तान साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, यूएई और कनाडा जैसी टीमों के साथ मौजूद दी।

टीम ने टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट से हार के बाद, शुरुआत की। इसके बाद अफगानिस्तान का साउथ अफ्रीका के साथ दो सुपर ओवर टाई रहा, जिसमें भी उसे हार मिली। इसके बाद अफगानिस्तान ने यूएई के खिलाफ पांच विकेट और यूएई के खिलाफ 82 रनों से जीत हासिल की, लेकिन चार मैचों में दो जीत व दो हार के चलते वह ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी। तो वहीं, अब क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम में बड़े बदलाव करने की योजना बना रहा है।

नसीब खान की प्रतिक्रिया

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नसीब खान ने क्रिकबज के हवाले से कहा- हम फिलहाल टीम के भीतर सुधारों पर विचार कर रहे हैं। अगर आप भविष्य के लिए टीम बना रहे हैं, तो बदलाव जरूरी हैं। हमने पहले ही हेड कोच, बल्लेबाजी कोच और ट्रेनर को बदल दिया है, और टीम के भीतर भी इसी तरह के समायोजन किए जाएंगे। हालांकि, कप्तानों के संबंध में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, इसलिए मैं इस स्तर पर यह नहीं कह सकता कि उन्हें बदला जाएगा या बरकरार रखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी ने खोला श्रीलंकाई गेंदबाजों का धागा, मात्र 11 गेंदों में ठोका लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) रविवार (21 जून) को रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई-सीरीज फाइनल के दौरान, इंडिया ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच हुए मैच में...

“कमबैक किंग नहीं, टीम में पक्की जगह चाहिए…” – T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई ने बताया अपना अल्टीमेट टारगेट

Ravi Bishnoi reveals his ultimate target after T20 World Cup 2026 snub (image via getty) भारत के लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई अपने रुक-रुक कर चलने वाले इंटरनेशनल करियर में सिर्फ ‘वापसी...

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...