Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर! इंजरी के कारण आयरलैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (Image Credit- Twitter X)
Varun Chakravarthy (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि विश्व के नंबर 2 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती, आगामी आयरलैंड टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय टी20 टीम जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज से पहले, आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20आई सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

इस टी20 सीरीज का पहला मैच 26 जून को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला 28 जून, रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि, अब इस टी20 सीरीज का चक्रवर्ती हिस्सा नहीं बन पाएंगे, क्योंकि वह इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं।

उन्हें शुरू में इस अहम अवे सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम में शामिल किया गया था, लेकिन पैर की उंगली की चोट से ठीक न हो पाने के कारण चक्रवर्ती को आयरलैंड सीरीज से बाहर कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में उनके रिहैब और ठीक होने की प्रक्रिया के बारे में अहम जानकारी दी। साथ ही अभी तक उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

बीसीसीआई ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- आईपीएल 2026 में बाएं पैर में चोट लगने के बाद, वरुण चक्रवर्ती बीसीसीआई सीओई में अपने रिहैब के आखिरी दौर में हैं। इसलिए उन्हें आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

आयरलैंड टी20आई सीरीज के लिए भारत की अपडेट टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा

गौरतलब है कि साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में अपने डेब्यू के बाद से वरुण चक्रवर्ती व्हाइट बाॅल क्रिकेट में भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे हैं। वह आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। 34 वर्षीय मिस्ट्री स्पिनर ने 45 टी20 मैचों में 73 विकेट अपने नाम किए हैं।

আরো ताजा खबर

‘लोग मुझ पर विश्वास नहीं करते’ Duleep Trophy में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने दिया चौंकाने वाला बयान

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) Ishan Kishan On Red ball Cricket Comeback: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) जो इस समय जारी दलीप ट्राॅफी...

बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा 

Rahul Dravid (Image Credit- Twitter X) जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकल में भारतीय क्रिकेट टीम की मौजूदा हालात को देखते हुए भी पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने टीम...

26 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से...

शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Shoriful Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज...