Skip to main content

ताजा खबर

“मैं सिर्फ अगले 2-3 महीने कप्तान हूं, फ्यूचर का आप देख लो”- BCCI के साथ रिव्यू मीटिंग में रोहित ने सुनाया अपना फैसला

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया से हारने से पहले भारतीय टीम को अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा से सवाले होने ही थे, क्योंकि टीम के साथ-साथ उनका प्रदर्शन भी अच्छा नहीं था। इ

न मुद्दों पर बात करने के लिए BCCI ने 11 जनवरी को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में रिव्यू मीटिंग की। इस दौरान कप्तानी पर भी सवाल उठे, जिस पर रोहित शर्मा ने अपनी बात को साफ कर दिया। हेड कोच गंभीर से भी बीसीसीआई के पदाधिकारी और सिलेक्टर्स ने कई सवाल किए।

मैं सिर्फ अगले दो-तीन महीने तक कप्तान हूं- Rohit Sharma

दैनिक जागरण की रिपोर्ट की मानें तो रोहित शर्मा ने कप्तानी को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि वे अगले दो-तीन महीने कप्तान हैं, बोर्ड फ्यूचर के लिए अभी से विकल्प देखना शुरू कर दें। ये बात साफ है कि रोहित शर्मा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में तो कप्तानी करेंगे, लेकिन इसके बाद शायद उनको इस आधार पर कप्तानी मिल सकती है कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है।

रोहित ने बीसीसीआइ की समीक्षा बैठक में कहा अगले कुछ महीने तक मैं कप्तान, तब तक बीसीसीआइ अपना नया कप्तान खोज ले..बुमराह के नाम पर चर्चा हुई…पढ़िए पूरी रिपोर्ट… @JagranNews pic.twitter.com/B6CmZVaSC9

— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) January 12, 2025

बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह ने पहले ही कह दिया था कि चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे तो रोहित ही कप्तान होंगे। हालांकि, WTC Final से बाहर भारत हो चुका है तो रोहित के पास अपनी कप्तानी साबित करना का यही मौका है। हालांकि, टेस्ट की कप्तानी और टीम में उनकी जगह अभी भी खतरे में है।

इस रिव्यू मीटिंग में जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कप्तान बनाए जाने को लेकर भी बातें हुई। ज्यादातर पदाधिकारियों ने माना है कि जसप्रीत बुमराह कप्तानी के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वो इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के सभी मैचों में खेल पाएंगे? हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांच मैच बुमराह ने खेले थे, लेकिन आखिरी मैच में वे चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उनको दूसरी पारी में गेंदबाजी के लिए उतरने से मना कर दिया गया। अब खबर ये भी है कि वे चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच से भी बाहर हो सकते हैं।

আরো ताजा खबर

9 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के 51वें मैच में...

8 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की...

टीम इंडिया को मिलेगा नया स्पिन-बॉलिंग कोच, साईराज बहुतुले के टीम से जुड़ने की उम्मीद

Sairaj Bahutule Expected to Join Team India as Spin Bowling Coach (image via X) भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम घटनाक्रम में, पूर्व लेग-स्पिनर साईराज बहुतुले के टीम इंडिया के...

IPL 2026 प्लेऑफ सिनैरियो: LSG से हार के बाद टॉप-2 की दौड़ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बाहर?

IPL 2026: RCB’s playoffs scenario (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने आईपीएल 2026 अभियान में एक करारा झटका लगा, जब 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश...