
Aakash Chopra And Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पुष्टि की है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट में से किसी एक के लिए रोहित शर्मा की संभावित अनुपलब्धता की खबरें सच हैं। उन्होंने कहा कि, अगर कप्तान रोहित उपलब्ध नहीं होंगे तो यह भारत के लिए बड़ा नुकसान होगा।
भारत पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, जिसका पहला मैच 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगा। इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रोहित व्यक्तिगत कारणों से पहले या दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। अपने यूट्यूब चैनल ‘आकाश चोपड़ा’ पर साझा किए गए एक वीडियो में, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अनौपचारिक खबर की पुष्टि की।
रोहित शर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
आकाश चोपड़ा ने अपने वीडियो में कहा कि, “इससे हमारी भावनाएं थोड़ी प्रभावित होंगी। रोहित शर्मा के बारे में खबर है। यह आधिकारिक सूत्रों से नहीं आई है लेकिन मैं पुष्टि कर सकता हूं कि खबर है। खबर यह है कि वह एक मैच मिस कर सकते हैं। यह पहला टेस्ट या हो सकता है या दूसरा टेस्ट भी हो सकता है। चूंकि यह व्यक्तिगत कारणों से है, इसलिए यह भी कहा जा रहा है कि वह पूरी श्रृंखला के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।”
आपको बता दें कि पिछली ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे प्लेयर भी कुछ मैच नहीं खेले थे और इस मुद्दे पर चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि इस बार टेस्ट के लिए रोहित की संभावित अनुपस्थिति भारत के लिए एक बड़ा झटका होगा।
पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा कि, “वह पिछली बार चोटिल हो गए थे और सीधे सिडनी टेस्ट खेलने आए थे। वह एडिलेड में उपलब्ध नहीं थे और मेलबर्न टेस्ट नहीं खेल पाए। विराट कोहली ने गुलाबी गेंद वाला टेस्ट खेला और उसके बाद तीन टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे। यहां भी, रोहित शर्मा पहले दो टेस्ट में से एक के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और रोहित का न होना टीम के लिए बड़ा झटका होगा।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

