Skip to main content

ताजा खबर

मैं टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने के लिए मना बिल्कुल भी नहीं करूंगा: ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से ओपन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है कैमरून ग्रीन

मैं टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने के लिए मना बिल्कुल भी नहीं करूंगा ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से ओपन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है कैमरून ग्रीन

Cameron Green (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन टेस्ट क्रिकेट में ओपन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें, डेविड वार्नर ने जनवरी महीने में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उसके बाद से ही ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनको ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैमरून ग्रीन को टेस्ट क्रिकेट में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जाता है।

इस युवा खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्च महीने में अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक जड़ा था और तीन विकेट भी झटके थे। उनके इसी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था।

कैमरून ग्रीन ने Wisden Cricket Weekly पॉडकास्ट में नंबर चार पर अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर कहा कि, ‘ऐसे तीन से चार खिलाड़ी हैं जो नंबर चार पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं और यही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादातर देखा जाता है। ज्यादातर खिलाड़ी अपने पूरे करियर में नंबर तीन यह नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं। स्टीव स्मिथ नंबर चार पर सबसे सही खिलाड़ी है बल्लेबाजी करने के लिए। इस लिस्ट में ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन भी है।

अपने पूरे घरेलू क्रिकेटिंग करियर में मैंने भी इसी क्रम में बल्लेबाजी की है। आपको सभी को फिट करने की जरूरत होती है और जरूरी नहीं की सभी खिलाड़ी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।’

ऑस्ट्रेलिया के लिए आप हमेशा खेलने के लिए उत्साहित रहते हैं: कैमरून ग्रीन

शानदार ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, ‘अब यह स्टीव स्मिथ के ऊपर फैसला है कि वो बल्लेबाजी लाइनअप को लेकर क्या सोचते हैं। मैं हर क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। अगर मुझे ओपनिंग की भी जिम्मेदारी दी जाती है तो मैं उसे अच्छी तरह से निभाना चाहूंगा।

आप हमेशा ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने के लिए बेताब रहते हैं। टीम की ओपनिंग करना इतनी आसान बात नहीं है लेकिन मैं इसके लिए मना नहीं करूंगा। चयनकर्ता जो भी फैसला लेंगे मैं उस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार रहूंगा। टी20 क्रिकेट में भी मैंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनिंग की है। मैंने भारत के खिलाफ 20वां ओवर फेंका था और फिर बल्लेबाजी करने के लिए भी ओपन करने आया था। यह सच में बहुत ही मुश्किल चीज है।’

আরো ताजा खबर

जन्मदिन पर क्रांति गौड़ को मिला बड़ा सरप्राइज! Hardik Pandya से की मुलाकात, मिली साइन्ड जर्सी

Kranti Gaud Meets Hardik Pandya at BCCI Centre of Excellence (image via X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारत की महिला...

18 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs SL: Rishabh Pant ने श्रीलंका में रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर पाया है अभी तक ऐसा...

Ravindra Jadeja को क्यों मिलना चाहिए ज्यादा सम्मान? 3 वजहें जो उन्हें बनाती हैं खास

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें उतनी चर्चा नहीं मिली, जितनी उनके...

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में David Warner दोषी करार, सिडनी की अदालत ने लगाया जुर्माना

David Warner Convicted and Fined A$1,500 for Drink Driving at Sydney Court (image via getty) David Warner drink driving case: मंगलवार, 18 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर...