Skip to main content

ताजा खबर

मैं अब तमाम क्रिकेट फैंस को हार्दिक पांड्या को Boo करने की चुनौती देता हूं: अंबाती रायडू

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी खराब रहा था। हालांकि अनुभवी ऑलराउंडर ने भारतीय टीम की ओर से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। तमाम लोगों ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या की जमकर की।

बता दें, हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था और तब उनकी जमकर आलोचना हुई थी। जब भी आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी के लिए मैदान पर आते थे तब तमाम लोग उन्हें Boo करते थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण समय पर हेनरिक क्लासेन का विकेट अपने नाम किया। यही नहीं उन्होंने अंतिम ओवर में 16 रन डिफेंड भी किया और साथ ही डेविड मिलर का विकेट भी अपने नाम किया।

हार्दिक पांड्या की आलोचना करने वाले लोगों को अब अंबाती रायडू ने खुली चुनौती दी है। अंबाती रायडू ने यह कहा है कि अब मैं सबको यह चुनौती देता हूं कि वो हार्दिक के लिए Boo करें।

इंडिया टुडे के मुताबिक स्टार स्पोर्ट्स पर अंबाती रायडू ने कहा कि, ‘हार्दिक पांड्या ने फाइनल मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और उनका प्रदर्शन उनके मानसिक स्ट्रैंथ को दर्शाता है। मैं अब सबको चुनौती देता हूं कि वो हार्दिक को Boo करके दिखाए। हार्दिक ने सभी आलोचकों की बोलती बंद कर दी है।’

अंबाती रायडू ने हार्दिक पांड्या की जमकर प्रशंसा की

अंबाती रायडू ने आगे कहा कि, ‘हार्दिक काफी अच्छे इंसान है और मैं भी उनके साथ खेल चुका हूं। कुछ महीनों पहले लोग उनकी आलोचना कर रहे थे लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तमाम लोगों को उनका समर्थन करते हुए देखा गया। उन्होंने यह सब को बता दिया है कि वो वर्ल्ड चैंपियन है।’

हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। सभी लोग अनुभवी ऑलराउंडर के प्रदर्शन से काफी खुश है।

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...