Skip to main content

ताजा खबर

“मेरे सवाल नहीं हैं ये”: वर्कलोड मैनेजमेंट पर बुमराह का करारा जवाब, बोले – बस शरीर का ख्याल रखता हूँ

“मेरे सवाल नहीं हैं ये”: वर्कलोड मैनेजमेंट पर बुमराह का करारा जवाब, बोले – बस शरीर का ख्याल रखता हूँ

Jasprit Bumrah (Image credit – Twitter X)

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दिन उन्होंने 5 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लेकिन मैच के बाद जब उनसे वर्कलोड मैनेजमेंट पर सवाल पूछा गया, तो बुमराह ने साफ कहा ये मेरे सवाल नहीं हैं, इसलिए मेरे जवाब भी नहीं होंगे। मैं बस अपनी बॉडी का ध्यान रखता हूं और जितना खेल सकता हूं, खेलता हूं। जसप्रीत बुमराह ने यह बयान ईडन गार्डन्स, कोलकाता में हुए पहले टेस्ट मैच के पोस्ट-म्याच प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया था।

पिछले कुछ समय से बुमराह पर यह आरोप लग रहा था कि वह वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर मैच चुनकर खेलते हैं। इंग्लैंड टूर के दौरान वह दो टेस्ट नहीं खेले, और इससे आलोचकों ने उनके कमिटमेंट पर सवाल उठाए। लेकिन बुमराह ने इन बातों को नजरअंदाज करते हुए कहा कि वह हर फॉर्मेट में अपनी पूरी कोशिश करते हैं।

ईडन पर धैर्यभरी गेंदबाजी से बुमराह का दबदबा

इस टेस्ट में भारत ने पहली बार 2012 के बाद चार स्पिनर खिलाए थे, लेकिन विकेट लेने में सबसे आगे बुमराह ही रहे। ईडन गार्डन्स की सूखी और अनइवन बाउंस वाली पिच पर उनका स्पेल दक्षिण अफ्रीका पर भारी पड़ा।

बुमराह ने कहा कि भारत में तेज गेंदबाजों के लिए 5 विकेट लेना हमेशा खास होता है, क्योंकि ज्यादातर विकेट स्पिनरों के हिस्से जाते हैं। जब भी भारत में ऐसा मौका मिलता है कि आप छोटी स्पेल में बड़ा असर डाल सकें, तो वो यादगार बन जाता है।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने हार की वजह पिच को बताया, लेकिन बुमराह ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती ही यही है कि हर जगह अलग चुनौती मिलती है इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या भारत, हर जगह खेल अलग होता है।

उन्होंने अपनी रणनीति बताते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे जरूरी है धैर्य। अगर आप जल्दी विकेट लेने के चक्कर में जादुई गेंद फेंकने की कोशिश करेंगे तो रन ज्यादा मिलेंगे। आपको लगातार सही जगह गेंदबाजी करनी होती है।

शुरुआत में पिच को समझने में उन्हें कुछ ओवर लगे, क्योंकि गेंद कभी नीची रह रही थी और कभी उछल रही थी। लेकिन एक बार सही लेंथ समझ में आ गई, तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी को तोड़ दिया।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...