
Andy Flower (Image Credit- Twitter X)
आईपीएल के जारी रोमांचक 19वें सीजन का 54वां मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच, रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला गया। इस नेल बाइटर में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस मौजूदा चैंपियन आरसीबी के हाथों 2 विकेट हारकर, प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।
दूसरी ओर, आरसीबी ने भले ही इस मैच में जीत हासिल की, लेकिन उनके हेड कोच एंडी फ्लावर (Andy Flower) पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के चलते जुर्माना लग गया है।
एंडी फ्लावर पर लगा जुर्माना
बता दें कि आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट लेवल 1 अपराध के लिए आरसीबी टीम के हेड कोच व पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर पर मैच फीस का 15 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। क्रिकबज के अनुसार फ्लावर ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया है, जो “मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अपशब्दों का प्रयोग” से संबंधित है। यह घटना आरसीबी के रन चेज के 17.2वें ओवर में घटी, जब फ्लावर चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस में उलझ गए।
यह विवाद क्रुणाल पंड्या से जुड़े एक विवादित बाउंड्री कॉल के बाद शुरू हुआ। एएम गजनफर का सामना करते हुए, क्रुणाल ने गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑन की ओर खेला, जहां नमन धीर ने बाउंड्री के पास कैच लिया और बाउंड्री लाइन के ऊपर कदम रखते हुए गेंद को तिलक वर्मा की ओर धकेल दिया।
तिलक कैच पूरा नहीं कर पाए और अंपायर द्वारा छक्का मारने का इशारा किया, शायद उन्होंने नमन के एक बूट को दूसरे बूट से छूने को बाउंड्री कुशन से संपर्क समझ लिया। हालांकि, रिप्ले में दिखाया गया कि धीर ने प्रयास के दौरान कुशन को छुआ तक नहीं था। इसी बात को लेकर फ्लावर की मैच ऑफिशिएल्स से बहस हो गई, जिसके लिए अब उनपर जुर्माना लगाया गया है।
दूसरी ओर, आरसीबी मुंबई के खिलाफ जीत के बाद, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। मौजूदा चैंपियन टीम के 11 मैचों में 7 जीत के बाद 14 अंक हैं। +1.103 के बेहतर रनरेट के साथ वह इस समय टेबल टाॅपर है। आरसीबी अब अपने अगले मैच में 13 मई को केकेआर का सामना करेगी। इस मैच को जीतते ही वह प्लेऑफ में लगभग जगह बना लेगी।
16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान
रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

