Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता में दिखाया कमाल, बेहतरीन गेंद पर रियान रिकल्टन को किया बोल्ड, देखें वीडियो

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता में दिखाया कमाल, बेहतरीन गेंद पर रियान रिकल्टन को किया बोल्ड, देखें वीडियो

IND vs SA (Image Credit- Twitter X)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज 14 नवंबर, शुक्रवार से कोलकाता के ऐतिहासक ईडन गार्डन्स मैदान पर शुरू हो चुका है। बता दें कि इस मुकाबले में मेहमान साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, साउथ अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और रियान रिकल्टन ने 57 रनों की मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, इसके बाद अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज व याॅर्कर किंग जसप्रीत बुमराह की क्लास देखने को मिली।

बता दें कि साउथ अफ्रीकी पारी के 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने कमाल की गेंद फेंकी, जिसपर रिकल्टन गच्चा खा गए और सीधे बोल्ड हो गए। तो वहीं जैसे ही बुमराह ने रिकल्टन को क्लीन बोल्ड किया, तो इस विकेट की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आए।

देखें बुमराह ने किस तरह किया रियान रिकल्टन को आउट

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं, तो साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद दो विकेट के नुकसान पर कुल 69 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय वियान मुल्डर 5* और कप्तान टेम्बा बावुमा 2* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। एडेन मार्करम 31 और रियान रिकल्टन 23 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तो अभी तक भारत की ओर से दो सफलता सिर्फ जसप्रीत बुमराह को ही मिली हैं।

पहले टेस्ट के लिए भारत और साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11

भारत – यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज

साउथ अफ्रीका – एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान-बांग्लादेश व्हाइट बाॅल टूर के लिए टीमें की घोषित, मार्श को दोनों फाॅर्मेट में मिली कमान 

Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इस महीने के अंत में पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट बाॅल टूर के लिए टीम की घोषणा कर दी...

IPL 2026, Match 56: GT बनाम SRH मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

GT vs SRH (Image Credit- Twitter X) 12 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। फिलहाल गुजरात शानदार फॉर्म...

MI के खिलाफ आरसीबी तो जीत गई, लेकिन हेड कोच पर लग गया भारी जुर्माना!

Andy Flower (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी रोमांचक 19वें सीजन का 54वां मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच, रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में...

11 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में आरसीबी से 2 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई मुंबई इंडियंस आईपीएल के जारी सीजन का...