Skip to main content

ताजा खबर

“मेरे पिता को मीडिया से बात करने की ट्रेनिंग नहीं दी गई, उन्हें अकेला छोड़ दें”- आर अश्विन

“मेरे पिता को मीडिया से बात करने की ट्रेनिंग नहीं दी गई, उन्हें अकेला छोड़ दें”- आर अश्विन

R Ashwin (Photo Source: X)

भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे अश्विन संन्यास लेने के तुरंत बाद अपने घर लौट आए। इसी बीच गुरुवार को रविचंद्रन अश्विन के पिता रविचंद्रन ने कहा कि वह अपने बेटे के अचानक संन्यास लेने से हैरान हैं।

अश्विन के पिता ने चौंकाने वाले संकेत दिए कि इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं, जिसमें उनका ‘अपमानित’ महसूस करना भी शामिल है। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। हालांकि, अश्विन ने लोगों से अपने पिता के इस बयान को भूल जाने का अनुरोध किया है और उन्हें अकेले छोड़ देने की गुजारिश की।

अपने पिता के बयान पर आर अश्विन ने दी प्रतिक्रिया

अश्विन के पिता ने ‘सीएनएन न्यूज18’ के हवाले से कहा कि, ‘‘मुझे भी आखिरी समय में पता चला। जिस तरह से उन्होंने संन्यास लिया उसके कई कारण हो सकते हैं। केवल अश्विन ही जानते हैं, शायद अपमान के कारण।’’ अश्विन ने सोशल मीडिया पर उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”मेरे पिता को मीडिया से बातचीत करने के लिए ट्रेनिंग नहीं दी गई है। आप सभी से अनुरोध है कि उन्हें माफ कर दें और अकेला छोड़ दें।”

रविचंद्रन ने कहा कि परिवार कुछ समय से अश्विन के संन्यास की उम्मीद कर रहा था क्योंकि उनका ‘अपमान हो रहा था’, हालांकि उन्होंने इसकी सटीक प्रकृति का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘अचानक हुए बदलाव – संन्यास – ने हमें चौंका दिया। हम इसकी उम्मीद कर रहे थे क्योंकि अपमान हो रहा था।’’

रविचंद्रन ने कहा, ‘‘वह कब तक उन सभी चीजों को बर्दाश्त करता है? शायद उसने खुद ही फैसला किया होगा।’’ रविचंद्रन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर जाने का फैसला पूरी तरह से अश्विन का था।  अश्विन ने 106 मैचों में 537 विकेट लेकर भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में अपने शानदार टेस्ट करियर का अंत किया। वह केवल महान अनिल कुंबले से पीछे हैं, जिनके नाम 619 विकेट का रिकॉर्ड है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...