Skip to main content

ताजा खबर

‘मेरे पास भी वह है’ जब रोहित शर्मा ने स्वीकार किया था कि उनकी कप्तानी का तरीका धोनी की तरह है

‘मेरे पास भी वह है’ जब रोहित शर्मा ने स्वीकार किया था कि उनकी कप्तानी का तरीका धोनी की तरह है

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कई बार स्वीकार किया है कि उन्होंने कप्तानी पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से सीखी है, और उनकी कप्तानी का तरीका भी उनकी तरह ही है। गौरतलब है कि रोहित ने भारतीय टीम की कमान साल 2018 से संभालना शुरू किया था, जब उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने उस साल हुए एशिया कप को जीता था।

उस समय के कप्तान विराट कोहली ने वर्कलोड व बैक इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। इसके बाद भारतीय मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को, टूर्नामेंट में टीम इंडिया का स्टैंड इन कप्तान घोषित किया।

तो वहीं रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया, और साल 2018 एशिया कप के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में 3 विकेट से जीतकर, रिकाॅर्ड 7वीं बार खिताब को अपने नाम किया था। बल्लेबाजी में शिखर धवन (342) और रोहित शर्मा (317) टाॅप स्कोरर रहे थे, तो गेंदबाजी में कुलदीप यादव (10 विकेट) और जसप्रीत बुमराह (8 विकेट) ने कमान संभाली थी।

जब रोहित ने कहा उनकी कप्तानी का तरीका धोनी की तरह है

एशिया कप जीत के बाद रोहित को एमएस धोनी की तरह मैदान पर शांत रहने के लिए क्रिकेट जगत से काफी सराहना मिली थी। टूर्नामेंट को अपने नाम करने के बाद रोहित ने कहा था- देखिए, हम हमेशा एमएस धोनी से सीखते हैं, क्योंकि वह बहुत अच्छे कप्तान रहे हैं। जब भी हमें मैदान पर किसी समस्या या सवाल का सामना करना पड़ा, वह हमेशा जवाब के साथ मौजूद थे।

इतने वर्षों तक टीम की कप्तानी करते हुए मैंने जो देखा है, वह यह है कि वह कभी घबराते नहीं हैं, निर्णय लेने से पहले कुछ सेकंड लेते हैं, उसके बारे में सोचते हैं और फिर निर्णय लेते हैं। इसलिए, मेरी कप्तानी में वह समानता है, और मुझे लगता है कि मेरे पास भी वह है। मैं भी सोचने की कोशिश करता हूं और फिर प्रतिक्रिया देता हूं।

আরো ताजा खबर

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...

SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी संग, भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे...