Skip to main content

ताजा खबर

‘मेरे पास अभी भी मौका है’ टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर बेहद ही उतावले नजर आ रहे हैं एडम जंपा

‘मेरे पास अभी भी मौका है’ टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर बेहद ही उतावले नजर आ रहे हैं एडम जंपा

Adam Zampa (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जंपा (Adam Zampa) ने हाल में ही टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि अगर वह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट खेल रहे होते, तो उनके पास अभी तक टेस्ट क्रिकेट का एक सुनहरा मौका होता।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपने बिजी व्हाइट बाॅल क्रिकेट शेड्यूल के चलते, एडम 2019 से सिर्फ 2 ही फर्स्ट क्लास मैच ही खेल पाए हैं। तो वहीं जंपा को लगता है कि उनके पास जिस तरह का स्किल है, उससे वह टेस्ट क्रिकेट में घातक साबित हो सकते हैं।

एडम जंपा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही रेड बाॅल क्रिकेट खेलने को लेकर एडम जंपा ने Final Word podcast पर ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मुझे लगता है, वास्तविक रूप से मेरे पास अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका है।

मैं जिस तरह से गेंदबाजी कर रहा हूं, जैसा गेंदबाज हूं, अगर मैं इस समय बहुत अधिक शेफील्ड शील्ड क्रिकेट खेल रहा होता, तो सोचता कि मैं ठीक होता, मैं वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहा होता। पिछले कुछ वर्षों में मैंने जो कुछ मैच खेले हैं, वे इसका संकेत देते हैं।

एडम ने आगे कहा- अगर मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिए आगामी उपमहाद्वीप दौरों में चुना जाता है, तो लोग अच्छा कहेंगे कि उनका गेंद के साथ औसत 46 का है। लेकिन जिस तरह से मैं गेंदबाजी कर रहा हूं, मुझे लगता है कि मैं चुना जा सकता हूं। यह ठीक रहेगा।

दूसरी ओर, 32 वर्षीय जंपा के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह अपने करियर के दौरान सिर्फ 40 फर्स्ट क्लास मैच खेल पाए हैं, जिसमें उन्होंने 46.98 की औसत और 3.90 की इकाॅनमी से कुल 111 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच बार पांच विकेट हाॅल अपने नाम किया है।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...