Skip to main content

ताजा खबर

“मेरी नजर में रोहित शर्मा इस टीम के लिए आमिर खान जैसे हैं”- बांग्लादेश सीरीज से पहले सरफराज का हैरान करने वाला बयान

मेरी नजर में रोहित शर्मा इस टीम के लिए आमिर खान जैसे हैं- बांग्लादेश सीरीज से पहले सरफराज का हैरान करने वाला बयान

Rohit Sharma and Sarfaraz Khan (X Photo)

बांग्लादेश और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से शुरू होने वाली है। इस सीरीज से ठीक पहले भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने रोहित शर्मा की तारीफ की है और कहा कि कप्तान रोहित किसी भी प्लेयर के साथ जूनियर जैसा व्यवहार नहीं करते हैं। भारतीय टीम ने शुक्रवार से बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अभ्यास शुरू किया और पहले अभ्यास सत्र में ज्यादातर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

रोहित शर्मा को लेकर सरफराज खान का बड़ा बयान

इस साल की शुरुआत में सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। सरफराज ने तीन मैचों में 200 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए। सरफराज खान ने जियो सिनेमा से कहा, ”वह अलग हैं। वह आपको बहुत सहज महसूस कराते हैं। रोहित शर्मा बड़े भाई जैसे हैं। हम उनके नेतृत्व में खेलना पसंद करते हैं।

पहले मैं उन्हें बाहर से देखता था, अब उनके साथ खेलने का अनुभव है। वह हमारे साथ जूनियर की तरह व्यवहार नहीं करते, वह सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं। लगान मेरी पसंदीदा फिल्म है। जिस तरह आमिर खान ने फिल्म में टीम बनाई थी, मेरी नजर में रोहित शर्मा इस टीम के लिए आमिर खान जैसे हैं।”

16 टेस्ट मैच में कप्तानी कर चुके हैं रोहित शर्मा

गौरतलब है कि, विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा ने अब तक 16 टेस्ट में कप्तानी की है। बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 19 सितंबर से खेला जाएगा। इससे पहले जारी अभ्यास सत्र में कप्तान रोहित शर्मा, कोहली समेत पूरी टीम एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर एकत्रित हुई। इस दौरान नए गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल और अस्सिस्टेंट कोच अभिषेक नायर भी मौजूद थे।

भारत WTC में 68.52 प्रतिशत अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 62.52 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश 45.83 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर है। पहला मैच 19 सितंबर से चेन्नई में, जबकि दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...