Skip to main content

ताजा खबर

“मेरा औसत 55 का है, मुझे सच में रेड-बॉल…”, रिंकू सिंह ने जताई भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा

मेरा औसत 55 का है मुझे सच में रेड-बॉल रिंकू सिंह ने जताई भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा

Rinku Singh (Photo Source: Getty Images)

भारतीय युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी, वह ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर चुने गए थे। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज दलीप ट्रॉफी 2024 में भी नहीं चुने गए, जो 5 सितंबर से शुरू हो रहा है। बता दें, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में रिंकू सिंह का औसत 54.70 का है।

इस बीच, हाल ही में रिंकू ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा व्यक्त की है। बल्लेबाज का कहना है कि देश के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना उनका सपना है। उन्होंने यह भी बताया कि हर क्रिकेटर व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है, लेकिन उनका ध्यान रेड-बॉल क्रिकेट पर भी है।

मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है- रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने News 24 पर बात करते हुए कहा,

मैं तीनों फॉर्मेट खेलना चाहता हूं। मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। रेड-बॉल क्रिकेट में मेरा बल्लेबाजी औसत 55 का है। मुझे सच में रेड बॉल के खिलाफ खेलना पसंद है। मैं इसका पूरा आनंद लेता हूं। टेस्ट क्रिकेट बहुत बड़ा क्रिकेट है। हर क्रिकेटर व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट खेलना बहुत बड़ी बात है। खासकर, इस युग में, मैं खेलने के लिए उत्सुक हूं।

मैं अगली बार वर्ल्ड कप खेलूंगा- रिंकू

रिंकू सिंह आईपीएल 2024 में स्ट्रगल करते हुए नजर आए थे, जिसके चलते मैनेजमेंट ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए शिवम दुबे को ज्यादा प्राथमिकता दी। रिंकू का कहना है कि चयन उनके हाथ में नहीं है और वह अगले टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं।

हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह देश के विए वर्ल्ड कप खेले और यह मेरा भी सपना है। मैंने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन टीम चयन मेरे हाथ में नहीं है। हो सकता है कि उन्होंने (चयनकर्ताओं) ने मुझे उस समय गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा हो, या कुछ और अलग चीज हो। टीम कॉम्बिनेशन के कारण यह चयनकर्ताओं का फैसला था, लेकिन कोई बात नहीं, मैं अगली बार वर्ल्ड कप खेलूंगा, मैं और अधिक मेहनत करूंगा।

আরো ताजा खबर

28 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप टीम में कोर्टीन-कोलमैन को शामिल किया गया इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप टीम में टीनएज लेफ्ट-आर्म स्पिनर टिली...

SM Trends: 28 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने मंगलवार (28 अप्रैल) को दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में एक क्रिकेट अकादमी के उद्घाटन समारोह...

IPL 2026, Match 41: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

मुंबई इंडियंस एक छोटे से ब्रेक के बाद बुधवार, 29 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में शानदार फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करने के लिए लौट रही है।...

केएल राहुल ने रचा इतिहास, संजू सैमसन को इस मामले में छोड़ा पीछे

KL Rahul (Image credit Twitter – X) केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक ऐसी पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब...