Skip to main content

ताजा खबर

मेगा ऑक्शन पर कप्तान Hardik ने रखी थी पैनी नजर, अब Mumbai Indians के नए दल को बताया सबसे बेस्ट

मेगा ऑक्शन पर कप्तान Hardik ने रखी थी पैनी नजर, अब Mumbai Indians के नए दल को बताया सबसे बेस्ट

Hardik Pandya (Photo Source: Instagram)

इस बार के मेगा ऑक्शन के बाद Mumbai Indians का दल काफी मजबूत नजर आ रहा है, साथ ही पूर्व दिग्गज भी इस टीम को शानदार बता रहे हैं। इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें MI की नई टीम को लेकर कप्तान हार्दिक बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

नए खिलाड़ियों को पहले ही बेस्ट बता दिया MI के कप्तान ने

Mumbai Indians के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, इस वीडियो में कप्तान हार्दिक ने मेगा ऑक्शन को लेकर काफी बात की है और हर चीज पर अपनी राय रखी है। इस वीडियो के आगाज के साथ हार्दिक ने कहा कि- ऑक्शन के समीकरण काफी Tricky होते हैं, जब आप लाइव देखते हैं तो काफी उत्साहित हो जाते हैं और इमोशन ऊपर-नीचे होते रहते हैं। मेरे हिसाब से कभी-कभी इमोशनल नहीं होना चाहिए, क्योंकि आखिरी में एक पूरी टीम बनानी होती है। आगे हार्दिक ने कहा कि- मैं ऑक्शन के दौरान MI मैनेजमेंट के टच में था और पता कर रहा था कि हम किसे शामिल कर रहे हैं, MI ने ऑक्शन में कमाल कर दिया। इस बार टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिक्स देखने को मिल रहा है, हमने सभी BASES को कवर करने का काम किया है। साथ ही हार्दिक बोले- जो युवा खिलाड़ी MI टीम के साथ जुड़ रहे हैं, उन्हें मैं ये कहना चाहता हूं कि-आप लोग यहां हो तो आप लोगों में कुछ बात है और टैलेंट हैं। टीम Scout ने मुझे, तिलक, क्रुणाल सहित कई खिलाड़ियों की खोज की है, सभी ने टीम इंडिया के लिए खेला है। ऐसे में आप सभी को कड़ी मेहनत करनी है, MI टीम के पास उसके लिए सारी सुविधा है। पुरानी टीम को छोड़कर नई टीम में आना आसान नहीं होता है, जो हमारी टीम में नए खिलाड़ी आए हैं अलग-अलग टीमों से तो हम उन्हें घर जैसा महसूस करवाएंगे।

Hardik का ये वीडियो शेयर किया है Mumbai Indian ने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

Mumbai Indians से कई बड़े नाम गए और कई बड़े नाम आए

*Mumbai Indians ने ऑक्शन में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को किया अपने नाम।
*टीम ने अल्लाह ग़ज़नफ़र और रॉबिन मिंज जैसे युवा खिलाड़ी को भी खरीदा।
*वहीं MI ने नहीं लगाई इस बार ईशान किशन पर बोली, SRH से खेलेंगे वो।
*तो टीम एक बार फिर से अर्जुन तेंदुलकर को खरीदने पर हुई Troll।

ईशान किशन को लेकर भी हार्दिक ने दिया है बयान

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

IPL  मेगा ऑक्शन के बाद MI टीम

हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...