Skip to main content

ताजा खबर

बुमराह और सूर्यकुमार का आया बयान, Mumbai Indians के लिए फिर से करेंगे बड़ा काम

Jasprit Bumrah And SuryaKumar Yadav (Image Credit- Instagram)

Mumbai Indians टीम ने अपने टॉप खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जहां इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। वहीं रिटेन होने के बाद बुमराह और सूर्यकुमार के 2 अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दोनों खिलाडियों ने रिटेन होने को लेकर अपना रिएक्शन दिया।

रिटेन होने के बाद क्या बोले बुमराह?

जसप्रीत बुमराह सालों से Mumbai Indians टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में उनका रिटेन होना पक्का था। वहीं रिटेन होने के बाद बुमराह का वीडियो MI टीम ने शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि- मैं जब इस टीम में आया था तो 19 साल का था और अब 31 साल का हूं और मेरे एक बेटा है जो अपने आप में एक जर्नी है। आगे बुमराह ने कहा कि- मैं खुश हूं कि ये सफर MI टीम के साथ बढ़ रहा है। जब मैं टीम में आया था तो काफी दिग्गज खिलाड़ी थे और मैं उनसे सवाल करता था, अब युवा खिलाड़ी मुझे सवाल करते हैं और उनकी मदद कर के मैं काफी खुश हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि-मुझे अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था, मैं सिर्फ एक साधारण क्रिकेटर बनकर नहीं रहना चाहता था और हमेशा स्पेशल करना चाहता था। बुमराह बोले- MI टीम जानती है कि विजेता कैसे बना जाता है, ऐसे में आगे भी हम आगे भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

SKY के बयान पर भी डालते हैं एक नजर

वहीं रिटेन होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि- रिटेन होने के बाद की फीलिंग बताना मुश्किल नहीं है, मैं मुंबई का लोकल खिलाड़ी हूं और सालों से यहां से खेला हूं। आगे SKY बोले कि- इस टीम से जर्नी शानदार रही है, मैं बल्लेबाजी में फेल भी रहा हूं तो टीम ने अच्छी तरह ही मेरा स्वागत किया है। मुंबई के लोगों के साथ मेरा स्पेशल जोड़ है, जिसे देख मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

बुमराह और SKY ने रिटेन होने के बाद रखी अपनी राय

*मैं टीम के लिए हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं- जसप्रीत बुमराह।
*MI के लिए फिर से खेलना एक शानदार एहसास होगा- सूर्यकुमार।
*बुमराह बोले- मैं अपने ओवर्स को एक जिम्मेदारी की तरह देखता हूं हमेशा।
*टीम में मुझे सब दादा बोलते हैं, तो मैं MI में सभी का ध्यान रखता हूं- SKY।

Mumbai Indians ने बुमराह का ये वीडियो किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

SKY ने Mumbai Indians के इस वीडियो में क्या बोला?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...