
Musheer Khan (Photo Source: X)
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2024 का मैच खेला जा रहा है, जहां इंडिया ए और इंडिया बी की टीम आमने-सामने हैं। इस मैच में इंडिया बी की तरफ से मुशीर खान ने शानदार 181 रनों की पारी खेली, लेकिन वो दोहरा शतक बनाने से चूक गए। बेंगलुरु में इंडिया ए के खिलाफ मुकाबले में मुशीर खान उस समय बल्लेबाज के लिए उतरे, जब टीम 94 के स्कोर पर सात विकेट गंवा चुकी थी।
मुशीर खान ने डेब्यू मैच में बनाया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
मुशीर ने गुरुवार को शतक लगाया और डेब्यू मैच में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज करके सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। मुशीर खान दलीप ट्रॉफी के डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन ने 1991 में वेस्ट जोन के लिए ईस्ट जोन के खिलाफ खेलते हुए डेब्यू पर 159 रन बनाए थे। मुशीर के ऊपर बाबा अपराजित और यश धुल हैं।
बाबा अपराजित ने 2013 में साउथ जोन के लिए 212 और यश धुल ने 2022 में नार्थ जोन के लिए 193 रनों की पारी खेली थी। मुशीर खान दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 19 रन से चूक गए। मुशीर की इस पारी पर सूर्यकुमार यादव ने रिएक्ट किया है। सूर्यकुमार यादव ने मुशीर की पारी की तारीफ की है। सूर्यकुमार यादव भी दलीप ट्रॉफी में खेलने वाले थे लेकिन चोट के कारण पहले दौर से बाहर हो गए।
सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट किया, “शानदार पारी मुशीर खान। नवदीप सैनी ने भी अच्छा साथ दिया। ड्यूटी के बाद रोज प्रैक्टिस, जितना ड्यूटी उतना प्रैक्टिस।” सूर्यकुमार यादव का पोस्ट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं इयान बिशप भारतीय क्रिकेट को मुशीर का जश्न मनाते देख काफी खुश नजर आए। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि, “भारत में क्रिकेट जगत को एक शानदार युवा बल्लेबाज की उपलब्धियों का जश्न मनाते और उनका उत्साहवर्धन करते देखना अच्छा लगा। यह एक बहुत ही प्रतिभाशाली परिवार है।”
6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा
IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

