Skip to main content

ताजा खबर

मुशीर खान ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, डेब्यू में बनाया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

मुशीर खान ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, डेब्यू में बनाया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

Musheer Khan (Photo Source: X)

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2024 का मैच खेला जा रहा है, जहां इंडिया ए और इंडिया बी की टीम आमने-सामने हैं। इस मैच में इंडिया बी की तरफ से मुशीर खान ने शानदार 181 रनों की पारी खेली, लेकिन वो दोहरा शतक बनाने से चूक गए।  बेंगलुरु में इंडिया ए के खिलाफ मुकाबले में मुशीर खान उस समय बल्लेबाज के लिए उतरे, जब टीम 94 के स्कोर पर सात विकेट गंवा चुकी थी।

मुशीर खान ने डेब्यू मैच में बनाया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

मुशीर ने गुरुवार को शतक लगाया और डेब्यू मैच में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज करके सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। मुशीर खान दलीप ट्रॉफी के डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन ने 1991 में वेस्ट जोन के लिए ईस्ट जोन के खिलाफ खेलते हुए डेब्यू पर 159 रन बनाए थे। मुशीर के ऊपर बाबा अपराजित और यश धुल हैं।

बाबा अपराजित ने 2013 में साउथ जोन के लिए 212 और यश धुल ने 2022 में नार्थ जोन के लिए 193 रनों की पारी खेली थी। मुशीर खान दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 19 रन से चूक गए। मुशीर की इस पारी पर सूर्यकुमार यादव ने रिएक्ट किया है। सूर्यकुमार यादव ने मुशीर की पारी की तारीफ की है। सूर्यकुमार यादव भी दलीप ट्रॉफी में खेलने वाले थे लेकिन चोट के कारण पहले दौर से बाहर हो गए।

सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट किया, “शानदार पारी मुशीर खान। नवदीप सैनी ने भी अच्छा साथ दिया। ड्यूटी के बाद रोज प्रैक्टिस, जितना ड्यूटी उतना प्रैक्टिस।” सूर्यकुमार यादव का पोस्ट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं इयान बिशप भारतीय क्रिकेट को मुशीर का जश्न मनाते देख काफी खुश नजर आए। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि, “भारत में क्रिकेट जगत को एक शानदार युवा बल्लेबाज की उपलब्धियों का जश्न मनाते और उनका उत्साहवर्धन करते देखना अच्छा लगा। यह एक बहुत ही प्रतिभाशाली परिवार है।”

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...