Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे लगता है कि वह अविश्वसनीय रूप से तेज गेंदबाजों को खेलता है”- रोहित की तारीफ में बोले हेजलवुड

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भारत के टेस्ट और वनडे के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने रोहित की तारीफ करते हुए कहा है कि कई बार उनकी रणनीति भारतीय बल्लेबाज के खिलाफ विफल हो जाती है। हेजलवुड ने कहा कि रोहित तेज गेंदबाजों को काफी अच्छे से खेलते हैं। तेज गेंदबाज ने रोहित की टाइमिंग और शॉट सिलेक्शन की भी तारीफ की है।

भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्म ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के खिलाफ 171 गेंदों का सामना किया है जिसमें उन्होंने 54 रन बनाए। तेज गेंदबाज ने 2017-18 और 2020-21 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बल्लेबाज को आउट किया है।

रोहित शर्मा को लेकर जोश हेजलवुड का बड़ा बयान

जोश हेजलवुड ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ”मुझे याद है एक बार भारत आया और वह पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी किया और पिछली बार उसने ओपन किया। उनसे नई गेंद काफी खेली है। मुझे लगता है कि वह अविश्वसनीय रूप से तेज गेंदबाजों को खेलता है। उछाल उसे परेशान नहीं करता, मूवमेंट भी उसे परेशान नहीं करता। उसके पास दुनिया का सारा समय है। इसलिए, मुझे लगता है कि उसे गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है।”

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारूपों में अब तक 3571 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से नौ शतक निकले हैं। 37 वर्षीय रोहित ने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 मुकाबले में 708 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में, उन्होंने सात टेस्ट में अब तक 408 रन बनाए हैं।

आपको बता दें कि, पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगी। भारत इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को एक बार फिर से अपने नाम करना चाहेगा। तो वहीं घरेलू सरजमीं पर 2018-19 और 2020-21 में लगातार हार का सामना करने के बाद ऑस्ट्रेलिया अपनी मजबूत गेंदबाजी के दम पर पलटवार करना चाहेगा। वहीं टीम इंडिया लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराना चाहेगा।

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट

PCB (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप की...

जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े ये 2 बड़े रिकाॅर्ड, तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी प्रतिभा का परिचय करवा दिया। जिम्बाब्वे के...

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

T20I series(Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है,...