Skip to main content

ताजा खबर

मुझे बिल्कुल भी बुरा नहीं लग रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम इंडिया से मुझे बाहर कर दिया है: सूर्यकुमार यादव

मुझे बिल्कुल भी बुरा नहीं लग रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम इंडिया से मुझे बाहर कर दिया है: सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Photo Source: X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की इंडिया टीम में कई धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हालांकि इस टीम में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं मिली है।

सूर्यकुमार यादव की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में तो काफी अच्छा रहा है लेकिन वनडे प्रारूप में शानदार बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेलनी है जिसमें सूर्यकुमार यादव को महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। सूर्यकुमार यादव को आगामी टी20 सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है। हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम इंडिया में जगह न मिलने को लेकर सूर्यकुमार यादव ने अपना पक्ष रखा।

सूर्यकुमार यादव ने रिपोर्टर को बताया कि, ‘मुझे बुरा क्यों लगेगा? अगर मैंने अच्छा किया होता तो मुझे भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम इंडिया में जगह मिलती। अगर मैंने अच्छा नहीं किया है तो मेरे लिए इस चीज को समझना बेहद जरूरी है।

इस समय चैंपियंस ट्रॉफी की टीम देखी जाए तो यह काफी मजबूत दिख रही है। जो भी टीम में है सब मैच विनिंग खिलाड़ी है। उन्होंने इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। घरेलू क्रिकेट में भी इन खिलाड़ियों ने जबरदस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। उनको देखकर मैं काफी खुश हूं।’

अगर मैंने अच्छा प्रदर्शन किया होता तो मुझे भी टीम में जगह मिलती: सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि, ‘यह देखकर बुरा लगता है कि मैंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। अगर मैंने सही बल्लेबाजी की होती तो मुझे भी टीम में जगह मिलती।’

बता दें कि, सूर्यकुमार यादव ने अपना अंतिम वनडे मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में खेला था जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 18 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की ओर से 37 वनडे मैच में 25.76 के औसत से सिर्फ 773 रन बनाए हैं। शानदार खिलाड़ी ने अभी तक वनडे फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं बनाया है।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...