Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे पता है कहां बैटिंग करनी है, लेकिन…”- अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर KL Rahul ने बढ़ाया सस्पेंस

“मुझे पता है कहां बैटिंग करनी है, लेकिन…”- अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर KL Rahul ने बढ़ाया सस्पेंस

KL Rahul (Photo Source: X)

भारत के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने करियर में कई बैटिंग पोजीशन पर बल्लेबाजी की है। टेस्ट क्रिकेट में, उन्होंने पांच अलग-अलग स्थानों पर बल्लेबाजी की है, लेकिन 32 वर्षीय खिलाड़ी को अभी भी खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अपनी जगह पक्की करनी है। खराब फॉर्म के कारण, उन्हें बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद बाहर कर दिया गया था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनका सपोर्ट किया।

कप्तान रोहित शर्मा के पहले टेस्ट में नहीं खेलने के कारण, राहुल को पर्थ में पहले टेस्ट में यशस्वी जयसवाल के साथ करने का मौका मिला और इससे क्रिकेटर को लय में वापस आने में मदद मिली। उन्होंने दूसरी पारी में जायसवाल के साथ 201 रन की साझेदारी की, जिसके परिणामस्वरूप मेहमान टीम को 295 रन की बड़ी जीत मिली। चूंकि रोहित अब दूसरे टेस्ट के लिए टीम में वापस आएंगे तो ऐसे में यह साफ़ नहीं कि राहुल अब कहां बैटिंग करेंगे।

पिंक बॉल टेस्ट अपने बैटिंग पोजीशन को लेकर केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान

पर्थ में केएल राहुल ने जिस शानदार अंदाज में बैटिंग की, उसके बाद से कई पूर्व क्रिकेटर्स कह चुके हैं कि उनको ही पारी का आगाज करना चाहिए और रोहित को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए। एडिलेड टेस्ट से दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेन्स में केएल राहुल से बैटिंग ऑर्डर को लेकर काफी सवाल किए गए, लेकिन उनके जवाब ने सस्पेंस खत्म करने की जगह और बढ़ा दिया है।

केएल राहुल से एक रिपोर्टर ने पूछा, ‘राहुल क्या आपको बताया गया है कि आपको कहां बैटिंग जाना है?’ इसका जवाब देते हुए केएल राहुल मुस्कुरा रहे थे, उन्होंने कहा, ‘मुझे इसके बारे में बताया गया है, लेकिन साथ ही मुझसे यह भी कहा गया है कि मैं आपसे ये शेयर ना करूं। आपको कुछ इंतजार करना होगा, शायद एक-दो दिन या फिर जब कप्तान यहां आएंगे, तब तक।’

इसके बाद राहुल से एक सवाल उनके बैटिंग ऑर्डर को लेकर किया गया, उनसे पूछा गया कि, ‘आप किस बैटिंग ऑर्डर पर सहज हैं, ओपनिंग या मिडिल ऑर्डर? आप किस पोजिशन पर खेलना चाहते हैं?’ राहुल ने इस सवाल का जवाब भी बढ़िया तरीके से देते हुए कहा, ‘कहीं भी… मैं पहले भी कह चुका हूं मैं बस प्लेइंग XI में रहना चाहता हूं। टीम में फिर आप मुझे कहीं भी फिट कर दीजिए, मैं बस टीम के लिए खेलना चाहता हूं।’

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...