Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे टेस्ट क्रिकेट सबसे आसान लगता है” – ट्रैविस हेड

Travis Head (Image Credit- Twitter X)

दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ियों में से एक ट्रैविस हेड (Travis Head) ने शनिवार (21 सितंबर) को कहा कि उन्हें तीनों फॉर्मेट में टेस्ट क्रिकेट सबसे आसान लगता है। इसका साथ ही उन्होंने टी20 को सबसे कठिन करार दिया। अपनी बात को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने तर्क यह दिया कि सीमित समय और उच्च उम्मीदों के कारण टी20 में अधिक दबाव होता है इसलिए यह फॉर्मेट कठिन है।

ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के इस खिलाड़ी का नजरिया, उनकी बल्लेबाजी की तरह ही, उन लोगों से अलग है जो अक्सर दावा करते हैं कि टेस्ट क्रिकेट फिटनेस और तकनीक की असली परीक्षा’ है, खास तौर पर बल्लेबाजों के लिए। लेकिन, हेड ने इस विचार को भी पूरी तरह से खारिज नहीं किया।

हेड ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, “मुझे टी-20 सबसे कठिन लगता है, क्योंकि इसमें रन बनाने का दबाव होता है; अपेक्षाएं होती हैं, हर बार जब आप मैदान पर उतरते हैं, तो आपको 130, 140 और 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने होते हैं।”

उन्होंने आगे बताया, “मुझे टेस्ट क्रिकेट सबसे आसान लगता है, क्योंकि अगर मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं, तो मैं जितना चाहूं उतना धीमा खेल सकता हूं और अगर मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं, तो मैं जितना चाहूं उतना तेज खेल सकता हूं। आप जो कर सकते हैं, उसमें कोई बाधा नहीं है। खेल के मामले में, मैं टेस्ट क्रिकेट का सबसे अधिक आनंद लेता हूं। तकनीक, परिस्थितियों और अन्य चीजों के मामले में यह सबसे कठिन है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आपको उम्मीद रहती है।”

हेड का यह इंटरव्यू लीड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे से पहले लिया गया था। नॉटिंघम में खेले गए पहले मैच में उन्होंने 129 गेंदों पर नाबाद 154 रन बनाए थे और 317 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीता था। हालांकि, दूसरे वनडे मैच में हेड ने 26 गेंदों में 29 रन ही बनाए।

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...