Skip to main content

ताजा खबर

मुझे इस बात का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है कि मैंने भारत की ओर से सिर्फ एक ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है: फैज फजल ने किया बड़ा खुलासा

मुझे इस बात का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है कि मैंने भारत की ओर से सिर्फ एक ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है: फैज फजल ने किया बड़ा खुलासा

Faiz Fazal (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज फैज फजल का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। बता दें, फैज फजल ने भारत की ओर से सिर्फ एक ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है जिसमें उन्होंने 55 रन बनाए थे। उन्होंने अपना एकमात्र वनडे मैच जिंबाब्वे के खिलाफ खेला है।

इस समय फैज फजल लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में इंडिया कैपिटल्स की ओर से भाग ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उन्हें इस चीज का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सिर्फ एक ही मैच में भाग लिया है। उनके मुताबिक वो खुशकिस्मत है कि इतनी बड़ी आबादी (Population) में उन्हें टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका मिला।

Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान फैज फजल ने कहा कि, ‘मुझे इस चीज का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है कि मैं टीम इंडिया की ओर से सिर्फ एक ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। मुझे इस बात की काफी खुशी है कि मुझे टीम इंडिया से खेलने का मौका मिला। मेरी जिंदगी में कई चीज़ें अच्छी हुई है। एक कप्तान के रूप में मैंने दो बार रणजी ट्रॉफी का फाइनल जीता। दिलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी भी मैंने कप्तान के रूप में जीती है।

मेरा यही सपना था कि मैं भारतीय टीम की ओर से खेलूं और यह मेरा सपना सच हुआ। मैं लॉर्ड्स में भी खेल चुका हूं और इंडियन प्रीमियर लीग में मैंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। जो भी मेरी जिंदगी के महत्वपूर्ण पहलू थे वो सब मैंने हासिल कर लिए हैं।

हर चीज तो जिंदगी में नहीं मिलती है: फैज फजल

फैज फजल ने आगे कहा कि, ‘मुझे ऐसा लगता था कि मैं टीम इंडिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेल सकता हूं लेकिन जिंदगी में आपको सब चीज़ें नहीं मिलती हैं।’

LLC में भाग लेने को लेकर फैज फजल ने आगे कहा कि, ‘क्रिकेट खेलने में जो खुशी मिलती है वो कहीं और नहीं मिलती। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां मैं कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हूं जिनके पास क्रिकेट का काफी अनुभव है। मुझे इस बात की खुशी होती है कि मैं खिलाड़ियों को मेंटर भी कर रहा हूं। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनको मैं क्रिकेट से संबंधित काफी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताया है और साथ ही मेरे अंदर भी क्रिकेट खेलने का Passion बरकरार है। यही कोशिश रहेगी कि मैं ज्यादा से ज्यादा लीग्स में एक खिलाड़ी के रूप में भाग लूं।’

আরো ताजा खबर

‘कड़ी मेहनत का फल मिलना चाहिए, धोखाधड़ी की कोई जगह नहीं’: NEET पेपर-लीक विवाद पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया

Sachin Tendulkar called for a transparent and merit-based system amid the ongoing student protests (image via X) देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के बढ़ते...

24 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव तेज गेंदबाज मयंक...

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप बने DSP, बिहार सरकार ने किया सम्मानित

Mukesh Kumar and Akash Deep (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप को बिहार सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पुलिस...

जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Jos Buttler surpasses Chris Gayle to climb to 2nd on all-time T20 run-scorers’ list (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के...