
MS Dhoni – Rishabh Pant. (Photo Source: Getty Images)
अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया की ओर से अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है।
कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि ऋषभ पंत की तुलना भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की जाती है। ऋषभ पंत खुद महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। यही नहीं हाल ही में ऋषभ पंत ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा शतक जड़ने की रिकॉर्ड की बराबरी की।
हाल ही में इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना को लेकर दिनेश कार्तिक ने अपना पक्ष रखा है। दिनेश कार्तिक ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने एक कप्तान के रूप में और बल्लेबाज के रूप में तब बड़ा स्कोर बनाया है जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत रही है। क्रिकबज के मुताबिक दिनेश कार्तिक ने कहा कि, ‘यह बोलना गलत होगा कि ऋषभ ने सिर्फ 34 टेस्ट खेले और उन्हें अभी से ही भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में गिना जा रहा है। ऋषभ पंत काफी अच्छे खिलाड़ी है लेकिन अभी इस चीज पर हामी नहीं भरनी चाहिए।
ऋषभ पंत भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के रूप में जरूर फिनिश करेंगे लेकिन इस समय उनको लेकर चीज़ें नहीं बोलनी चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उन्होंने विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों ही शानदार तरीके से की है। धोनी के साथ सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही है कि उन्होंने टीम इंडिया के लिए तब रन बनाए हैं जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत रही है।’
मुझे इस चीज से कोई मतलब नहीं कि लोग मेरे बारे में क्या बोल रहे हैं: ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने कहा कि, ‘यह चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। चेन्नई में महेंद्र सिंह धोनी भाई ने काफी क्रिकेट खेला है। यह बात मैं पहले भी बोल चुका हूं कि मैं अपने तरीके से क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मुझे इस चीज से कोई भी मतलब नहीं है कि लोग मेरे बारे में क्या बोल रहे हैं। मेरा फोकस यही रहता है कि मैं शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे पाऊं। यहां का वातावरण बेहतरीन है और मुझे काफी मजा आ रहा था।’
अब बांग्लादेश और भारत के बीच दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस मुकाबले में भी ऋषभ पंत अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलना चाहेंगे।
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

