Skip to main content

ताजा खबर

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X)
India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 13 सितंबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी टीम इंडिया टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

एक बार फिर हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने चितपरिचित अंदाज में लगातार जीत हासिल करते हुए, महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने महिला एशिया कप में 8 फाइनल खेले हैं, जिसमें से मैन इन ब्लू ने 7 बार जीत हासिल की है।

दूसरी ओर, महिला एशिया कप की डिफेंडिग चैंपियन श्रीलंका महिला टीम इस बार फाइनल में भारत को हराकर, दूसरे महिला एशिया कप खिताब को अपने नाम करने पर होगी। इससे पहले श्रीलंका ने 2024 में भारत को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। श्रीलंका ने सबसे ज्यादा 6 बार महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है और सिर्फ एक बार ही खिताब को अपने नाम किया है।

भारतीय महिला टीम का एशिया कप फाइनल में ट्रैक रिकाॅर्ड

भारतीय महिला टीम ने 2004, 2005/06, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2022 और 2024 में फाइनल खेले हैं, जिनमें से सात जीते हैं और दो हारे हैं। नीचे दी गई टेबल में हर फाइनल के परिणाम, विरोधी टीम और जीत का अंतर की जानकारी है। भारत ने रनों के हिसाब से महिला एशिया कप फाइनल में 2008 में श्रीलंका को 177 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

सीजन विरोधी टीम मार्जिन
2004 श्रीलंका टूर्नामेंट जीत (5-0)
2005/06 श्रीलंका 97 रनों से जीता
2006 श्रीलंका 8 विकेट से जीता
2008 श्रीलंका 177 रनों से जीता
2012 पाकिस्तान 18 रनों से जीता
2016 पाकिस्तान 17 रनों से जीता
2018 बांग्लादेश 3 विकेट से हार
2022 श्रीलंका 8 विकेट से जीत
2024 श्रीलंका 8 विकेट से हार

ये भी पढ़ें – वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

আরো ताजा खबर

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...

AFG vs IND: अफगानिस्तान-भारत के बीच पहला टी20 13 सितंबर को, जानें मौसम का हाल और पिच का मिजाज?

Afghanistan vs India, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टी20...

12 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह यूएई में जारी...