Skip to main content

ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन कमेंट्री टीम में शामिल हुए इयान बिशप और मिताली राज

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन कमेंट्री टीम में शामिल हुए इयान बिशप और मिताली राज

Mithali Raj (Image Source: Star Sports Twitter)

ICC TV महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मुकाबलों की लाइफ कवरेज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है ताकि दुनियाभर के तमाम क्रिकेट फैंस इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का बेहतरीन तरीके से लुफ्त उठा सके।

इस कवरेज में हर मैच में कम से कम 28 कमरे होंगे और तमाम क्रिकेट फैंस अलग-अलग एंगल से मुकाबलों का लुफ्त उठा पाएंगे। यही नहीं सभी मैच में डीआरएस भी उपलब्ध होगा जिसमें हॉक-आई स्मार्ट रिप्ले सिस्टम भी शामिल है जो टीवी अंपायर को सटीक निर्णय लेने में काफी मदद करेगा। इस टूर्नामेंट के कमेंट्री पैनल का भी ऐलान हो चुका है। पूर्व महिला खिलाड़ियों को भी इस कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है जिसमें वर्ल्ड कप विजेता मेल जोन्स, Lisa Sthalekar, अंजुम चोपड़ा, स्टेकी एन किंग सहित कई दिग्गज शामिल है।

इस लिस्ट में भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी शामिल हो चुकी है और पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर को भी कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्री करते हुए देखा जाएगा।

मेल जोन्स

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट सच में बेहतरीन होने वाला है और महिला खिलाड़ियों को भी आगामी टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने का मौका मिलेगा।

रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्राइज मनी में भी काफी इजाफा हुआ है और महिला खिलाड़ी भी पुरुष खिलाड़ियों की तरह मुकाबले जीतकर टॉप में अपनी जगह बनाने को देखेंगी।

इयान बिशप

पिछले कुछ समय से महिला क्रिकेट मेरे दिल के काफी करीब रहा है। यह देखकर सच में काफी अच्छा लग रहा है कि खेल में काफी बदलाव हुआ है और महिला खिलाड़ियों की फिटनेस और ताकत में भी काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। आने वाला वर्ल्ड कप और भी रोमांचक होगा और कमेंट्री बॉक्स में भी कई नई चेहरे देखने को मिलेंगे।’

मिताली राज

पिछले कुछ समय में महिला क्रिकेट की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है और महिला टी20 फॉर्मेट भी जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ रहा है। यह टूर्नामेंट सिर्फ चैंपियंस को ताज पहनने का नहीं है बल्कि कड़ी मेहनत और महिला खिलाड़ियों के सफर को सेलिब्रेट करना भी है।’

केटी मार्टिन

यह मेरे लिए भी काफी बड़ी बात है की कमेंट्री पैनल में मुझे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। ऐसे कई युवा खिलाड़ी है जो आगामी टूर्नामेंट में हाई क्वालिटी क्रिकेट खेलते हुए तमाम फैंस का दिल जीतना चाहेंगे।

सना मीर

ऐसा पहली बार हो रहा है कि महिलाओं का ग्लोबल टूर्नामेंट दुनिया के इस कोने में आ रहा है और मैं खुद टी20 वर्ल्ड कप में खेल चुकी हूं। इस टूर्नामेंट से मेरी काफी यादें जुड़ी हुई है।

मैं सभी खिलाड़ियों को आने वाली चुनौतियों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहती हूं और मुझे पूरी उम्मीद है कि एक बार फिर से इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

Lydia Greenway

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 UAE में होने वाला है और यह टूर्नामेंट सच में कई कारण की वजह से ऐतिहासिक होने वाला है। कई एथलीट को दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा और प्राइज पूल में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

ICC TV सभी मुकाबलों का कवरेज करेगा। यह कवरेज डिज्नी स्टार द्वारा भी सपोर्ट की जाएगी और इस बार ऐसी कई नई टेक्नोलॉजी है जिसका तमाम क्रिकेट फैंस शानदार तरीके से उपयोग कर पाएंगे। साथ ही ICC TV का फील्ड कंटेंट बी ऑफर करेगी जिसमें मैच प्रीव्यू वेन्यू इनसाइट सहित कई चीजे शामिल है।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...