Skip to main content

ताजा खबर

महिला क्रिकेटर्स के बीच नजर Yuzvendra Chahal, स्पिनर ने दिए सभी को खेल से जुड़े अहम टिप्स

महिला क्रिकेटर्स के बीच नजर Yuzvendra Chahal, स्पिनर ने दिए सभी को खेल से जुड़े अहम टिप्स

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)

Yuzvendra Chahal को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, भले ही वो टीम का हिस्सा होते हैं लेकिन उनको अंतिम 11 में खेलने का मौका नहीं मिलता है। इस बीच ये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है, जहां अब चहल ने ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है जो युवा महिला क्रिकेटर्स को काफी पसंद आ रहा है।

खत्म हो चुका है Yuzvendra Chahal का इंटरनेशनल करियर?

क्रिकेट के जानकारों की माने तो Yuzvendra Chahal की शायद ही अब टीम इंंडिया में वापसी हो, जिसका कारण है गौतम गंभीर का बतौर कोच आना और उनकी सोच की तहत युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना। ऐसे में अब शायद टीम इंडिया से बतौर स्पिनर चहल की जगह रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को ही मौका मिले वाइट बॉल प्रारूप में।

Yuzvendra Chahal पहुंचे महिला क्रिकेटर्स को ज्ञान देने

*Kashmir women’s cricket league से जुड़ा पोस्ट शेयर किया युजी चहल ने।
*स्पिनर ने युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को स्पीच के जरिए किया प्रोत्साहित।
*इस दौरान वहां मौजूद सेना के लोगों ने Yuzvendra Chahal का किया सम्मान।
*साथ ही कैप्शन के जरिए स्पिन गेंदबाज ने लीग की जमकर की तारीफ भी।

कश्मीर से ये पोस्ट शेयर किया है Yuzvendra Chahal

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

अभी तक नहीं दिया किसी तरह का कोई बयान

चहल ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच एक साल पहले खेला था, वो एक टी20 मैच था जो वेस्टइंडीज के खिलाफ था। उसके बाद ये स्पिनर कई बार टीम इंडिया में चुना गया, लेकिन चहल को अंतिम 11 में मौका नहीं मिला। साउथ अफ्रीका दौरे से लेकर टी20 वर्ल्ड कप में इस गेंदबाज के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन अभी तक स्पिनर ने मौका ना मिलने पर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है और वो शायद घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के जरिए जवाब देंगे। इससे पहले साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में चहल टीम का हिस्सा थे, लेकिन वहां भी उनको कप्तान रोहित ने एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया था।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...