Skip to main content

ताजा खबर

महिला एशिया कप के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान के खिलाफ होगा टीम का पहला मुकाबला

महिला एशिया कप के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान के खिलाफ होगा टीम का पहला मुकाबला

Womens Team Asia Cup (Photo Source: X)

हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी महिला एशिया कप 2024 से पहले मंगलवार रात दांबुला पहुंच चुकी है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने तस्वीरें अपलोड कीं, जहां कप्तान कौर, श्वेता सहरावत, आशा शोभना, सजीवन सजना, पूजा वस्त्राकर और रेनुका सिंह को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। श्रीलंका क्रिकेट ने जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल और हरमनप्रीत की दांबुला में उतरने की तस्वीरें भी साझा कीं।

इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेटरों ने चेन्नई से श्रीलंका रवाना होने से पहले तस्वीरें पोस्ट की थी। एशिया कप में भारत का पहला मैच शुक्रवार, 19 जुलाई को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में निदा डार की कप्तानी वाली चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ है।

एशिया कप के लिए ग्रुप ए में है टीम इंडिया

हरमनप्रीत एंड कंपनी को पाकिस्तान, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश ग्रुप बी में हैं। सेमीफाइनल 28 जुलाई को फाइनल से पहले 26 जुलाई को होंगे।

महिला एशिया कप के नौवें संस्करण में आठ टीमों को राउंड-रॉबिन चरण के लिए चार के दो ग्रुप्स में बांटा गया है। शीर्ष दो टीमें इस आयोजन के सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने एशिया कप के पिछले संस्करण में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। टीम इंडिया टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम रही है।

आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन भारत, पाकिस्तान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं। महिला एशिया कप का आगामी संस्करण टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में खेला जाएगा।

भारत का स्क्वॉड महिला एशिया कप के लिए: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना , राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजाना सजीवन। ट्रैवलिंग रिजर्व: श्वेता सेहरावत, सायका इशाक, तनुजा कंवर, मेघना सिंह

আরো ताजा खबर

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...