Skip to main content

ताजा खबर

महाकुंभ में जय शाह के नवजात बेटे को मिला संतों से आशीर्वाद, देखें वीडियो-

महाकुंभ में जय शाह के नवजात बेटे को मिला संतों से आशीर्वाद देखें वीडियो-

Jay Shah Son Blessed by Hindu Priests (Photo Source: X)

आईसीसी चेयरमैन और पूर्व बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह 27 जनवरी, सोमवार को अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे। जय शाह अपने नवजात बेटे को भी महाकुंभ में लेकर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में संत शाह के बेटे को आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में जय शाह अपने बेटे को संतों के पास ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अमित शाह भी संतों के साथ खड़े दिखाई दिए।

संतों ने दिया जय शाह के बेटे को आशीर्वाद

प्रयागराज जाने से पहले जय शाह ने रविवार को अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए। वह पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

जय शाह को हाल ही में मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य चुना गया। पिछले साल MCC द्वारा आयोजित वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट्स फोरम में अनुपस्थिति के बावजूद भी शाह मेंबर बन गए हैं। शाह अब नए वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट्स एडवाइजरी बोर्ड के 13 संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।

MCC ने घोषणा की है कि दूसरा वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट्स फोरम 7 और 8 जून को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल से पहले आयोजित किया जाएगा।

19 फरवरी से शुरू हो रही है चैंपियंस ट्रॉफी

पाकिस्तान के मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से हो रही है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत ने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था, जिसके बाद टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाने वाला है।

टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले यूएई में खेलेगी। वहीं, अगर भारत सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचता है, तभी मैच यूएई में होगा। टीम इंडिया टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप-

ग्रुप ए- बांग्लादेश, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान

ग्रुप बी– अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...