
तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के लिए खेलते हुए अपनी तेज गति से सभी को प्रभावित किया था। यहां तक कि लीग चरण के दौरान उन्होंने 156.7 KMPH के रफ्तार से गेंद डाली थी। हालांकि बाद में चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। आईपीएल खत्म होने के बाद वो लगातार अपनी फिटनेस पर काम करते रहे और उन्होंने 6 अक्टूबर को ग्वालियर में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत के लिए डेब्यू किया।
मयंक यादव ने अपने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 150kmph के करीब की गति से गेंदबाजी की और विकेट भी चटकाया। उन्होंने मैच के बाद बताया कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने डेब्यू से पहले क्या सलाह दी थी? मयंक ने बताया कि कोच गंभीर ने उनसे कहा था कि भूल जाओ कि ये मैच इंटरनेशनल है। मयंक यादव ने अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 21 रन दिए और एक विकेट हासिल किया।
डेब्यू मैच से पहले गौतम गंभीर ने मयंक यादव को दी थी खास सलाह
मैच के बाद जियोसिनेमा से बात करते मयंक यादव ने कहा कि, “इस सीरीज ने चोट के बाद मेरी वापसी को चिह्नित किया। मैंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था और फिर सीधे अपना डेब्यू किया। इसलिए मैं थोड़ा ज्यादा नर्वस था।” मयंक ने माना है कि रिकवरी फेज से गुजरना बहुत ही ज्यादा चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने बीसीसीआई की सपोर्टिंग टीम को इसके लिए धन्यवाद दिया, जिन्होंने एनसीए में उनकी मदद की।
मयंक ने मैच में गेंदबाजी के दौरान गति पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा, “मैं तेज गेंदबाजी करने के बजाय सही लेंथ पर गेंद फेंकने के लिए दृढ़ था। मैंने अपनी गति के बारे में नहीं सोचा, बस कम से कम रन लुटाने की कोशिश की।” गौतम गंभीर ने मैच से पहले उन्हें क्या सलाह दी?
इसको लेकर उन्होंने बताया, “उन्होंने मुझसे कहा कि बुनियादी बातों पर टिके रहें और वही करें जो आपके लिए अतीत में कारगर रहा है। इस तथ्य पर ज्यादा ना सोचें कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मैच है।” ये मयंक यादव के काम आया। नितीश रेड्डी डेब्यू मैच में थोड़े कम आत्मविश्वास में नजर आए, क्योंकि उन्होंने कैच भी छोड़ दिया था।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

