
Bat and Ball. (Photo by Ian Hitchcock/Getty Images)
एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग पहली बार Influencer Driven टी10 क्रिकेट लीग की शुरुआत करने जा रहा है जो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव ब्रॉडकास्ट होगा। दुनियाभर के तमाम क्रिकेट फैंस इस शानदार टूर्नामेंट का लुफ्त बेहतरीन तरीके से उठा पाएंगे।
बता दें कि इस बेहतरीन टूर्नामेंट में कुल 6 फ्रेंचाइजियों टीमों को आपस में भिड़ते हुए देखा जाएगा जिनकी कप्तानी टॉप सोशल मीडिया सुपरस्टार्स जैसे अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), अनुराग द्विवेदी, एलविश यादव, हर्ष बेनीवाल, सोनू शर्मा, और मुनव्वर फारूकी करेंगे। यह सभी भारत के टॉप युट्यूबर्स हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।
लीग भारतीय समय के अनुसार शाम को 5:00 लाइव ब्रॉडकास्ट होना शुरू होगी। यह मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 चैनल में देखे जाएंगे। इस लीग की शुरुआत 13 सितंबर से होगी और 10 दिनों के भीतर कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। इसका फाइनल मुकाबला 22 सितंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार 22 सितंबर को शाम को 7:00 शुरू होगा।
साझेदारी को लेकर एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग के फाउंडर अनिल कुमार ने कहा कि, ‘सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ की साझेदारी ECL के सफर को एक नए मुकाम तक पहुंचाएगी। हम यही कोशिश करेंगे कि तमाम फैंस इस शानदार टूर्नामेंट के मुकाबलों का लुफ्त अच्छी तरह से ले सके। कई बड़े स्टार्स को इस लीग में खेलते हुए देखा जाएगा और हम यही कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस लीग की छाप पड़े। सोनी भारत ब्रॉडकास्टिंग का अनुभव काफी बड़ा है और शानदार भी है। डिजिटल Influencers के लिए भी यह बहुत ही मजेदार टूर्नामेंट होने वाला है। उन्हें भी इसमें मस्ती करते हुए देखा जाएगा।
कुल 6 टीमों के बीच देखने को मिलेगी खिताबी भिड़ंत
ECL का यही लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आगामी लीग को देखें और उनकी Viewership भी सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दे। आगामी टूर्नामेंट की सभी 6 टीमों के नाम है- पंजाब वीर्स, हरियाणवी हंटर्स, डायनामिक दिल्ली, मुंबई डीसृप्टर, लखनऊ लायंस और बैंगलोर बेशेर्स। यह इस टूर्नामेंट का पहला सीजन है और सभी Digital Influerncers इसमें जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।
ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

