Skip to main content

ताजा खबर

भारत ने पाकिस्तान को U19 Women’s Asia Cup में 9 विकेट से हराया, जी कमालिनी ने खेली 44* रन की पारी

भारत ने पाकिस्तान को U19 Womens Asia Cup में 9 विकेट से हराया जी कमालिनी ने खेली 44 रन की पारी

Indian Women Team (Photo Source: ACC)

U19 Women’s Asia Cup 2024, IND-W vs PAK-W: अंडर-19 महिला एशिया कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला 15 दिसंबर को भारत महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान महिला टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 67 रन ही बना पाई।

भारतीय महिला टीम ने 7.5 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर 9 विकेट से जीत हासिल की। जी कमालिनी ने 44 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

सोनम यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ झटके चार विकेट

पाकिस्तान के लिए सिर्फ दो ही बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर बना पाई। कोमल खान ने 32 गेंदों में 24 रन की पारी खेली और फातिमा खान ने 18 गेंदों में 11 रन बनाए। भारत के लिए सोनम यादव ने 4 ओवर में मात्र 6 रन देकर चार विकेट चटकाए, उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका।

सोनम ने माहम अनीस (3), अरीशा अंसारी (2), जूफिशान अयाज (4), और रवैल फरहान (3) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, वीजे जोशिता, परुनिका सिसोदिया और मिथिला विनोद ने 1-1 विकेट चटकाए।

जी कमालिनी ने भारत के लिए खेली शानदार पारी

पाकिस्तान महिला के खिलाफ 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका पहले ही ओवर में शून्य के स्कोर पर लगा। जी तृषा दो गेंदें खेलकर फातिमा खान के खिलाफ डक पर आउट हुई। इसके बाद जी कमालिनी और सानिका चालके के बीच मैच विनिंग साझेदारी हुई। जी कमालिनी ने 29 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेली। और सानिका चालके ने 17 गेंदों में 3 चौकों की मदद से नाबाद 19 रन बनाए।

आपको बता दें, 15 दिसंबर को बेंगलुरु में महिला प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन हो रहा है। इस ऑक्शन में 16 वर्षीय खिलाड़ी जी कमालिनी को मुंबई इंडियंस ने 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा है।

नेपाल से होगा भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला

अंडर-19 महिला एशिया कप 2024 में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय महिला टीम अब 17 दिसंबर को बयूमास क्रिकेट ओवल, कुआलालंपुर में नेपाल का सामना करेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 11ः30 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। 

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...