Skip to main content

ताजा खबर

भारत ने टेस्ट क्रिकेट में दर्ज की 179वीं जीत, 92 साल के लंबे इंतजार के बाद यह बड़ा माइल्स्टोन किया हासिल

Team India (Pic Source-X)

भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 280 रनों से हरा दिया है। भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रन की चुनौती दी थी और बांग्लादेश को दूसरी पारी में 234 रन पर आउट कर टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की जीत में रविचंद्रन अश्विन की भूमिका अहम रही। अश्विन ने पहली पारी में शतक जड़कर भारत की पारी को संभाला था और दूसरी पारी में रिकॉर्ड 6 विकेट लेकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

भारत ने इस जीत के साथ टेस्ट क्रिकेट में एक विशेष रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम इंडिया ने 1932 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। यह जीत भारत की 580 टेस्ट मैचों में 179वीं जीत थी, जबकि भारत ने अब तक 178 टेस्ट मैच गंवाए हैं और 222 मैच ड्रॉ हुए हैं। इस जीत के साथ भारत ने अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में हार से ज्यादा जीत का रिकॉर्ड बनाया, जो कि 92 साल के लंबे इंतजार के बाद संभव हुआ।

भारत यह प्रदर्शन करने वाली पांचवीं टीम बन गई है 

भारत टेस्ट क्रिकेट में हार से ज्यादा जीत दर्ज करने वाली दुनिया की पांचवीं टीम बन गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की टीमें ऐसा कर चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 866 मैचों में से 414 मैच जीते हैं और 232 मैच हारे हैं। इंग्लैंड ने 1077 मैचों में से 397 मैच जीते हैं और 325 मैच हारे हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 466 टेस्ट मैचों में से 179 मैच जीते हैं और 161 मैच हारे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान ने 458 मैचों में से 148 मैच जीते हैं और 144 मैच हारे हैं।

टेस्ट मैचों में हार से ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीमें

टीम (Team)
मैच (Matches)
जीत (Wins)
हार (Losses)
भारत (India)
580
179
178
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
866
414
232
इंग्लैंड (England)
1,077
397
325
पाकिस्तान (Pakistan)
458
148
144
साउथ अफ्रीका (South Africa)
466
179
161

खास बात यह है कि भारत ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। वहीं, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और आयरलैंड जैसी टीमों ने अभी तक यह मुकाम हासिल नहीं किया है। भारत के पास अब इस जीत-हार के Ratio को और बेहतर करने का मौका है, जब वे बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भिड़ेंगे। सीरीज का अंतिम मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में शुरू होगा।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...