Skip to main content

ताजा खबर

भारत को लगा बड़ा झटका, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं रोहित शर्मा!

भारत को लगा बड़ा झटका, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं रोहित शर्मा!

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

इस साल के अंत में टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैच से बाहर हो सकते हैं। रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारणों की वजह से दो मैचों में से एक में उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसको लेकर उन्होंने बीसीसीआई को सूचित कर दिया है।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज में हिस्सा लेगी और ऐसी संभावना है कि रोहित पहले टेस्ट या फिर एडिलेड (छह से 10 दिसंबर) में होने वाले दूसरे मैच में नहीं खेल पाएं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआती दो मैचों से बाहर हो सकते हैं रोहित शर्मा

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा है कि, ‘’स्थिति के बारे में कोई पूरी तरह से स्पष्टता नहीं है। पता चला है कि रोहित ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि ऐसी संभावना हो सकती है कि एक निजी मामले के कारण उन्हें सीरीज की शुरुआत में दो टेस्ट में से एक को छोड़ना पड़ सकता है।”

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, ‘‘अगर सीरीज शुरू होने से पहले निजी मसला सुलझ जाता है तो वह सभी पांच टेस्ट मैच खेल सकते हैं। आने वाले दिनों में हमें इस बारे में और जानकारी मिलेगी। ’’ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ दोनों घरेलू टेस्ट मैच खेले और अब टीम इंडिया 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की मेजबानी करेगी।

ऐसे में अगर रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआती दो मैच नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह फॉर्म में चल रहे अभिमन्यु ईश्वरन को उनकी जगह शामिल किया जा सकता है। उस वक्त ईश्वरन बतौर कप्तान इंडिया ए टीम के साथ भी आस्ट्रेलिया में होंगे। रोहित की जगह शुभमन गिल या केएल राहुल को भी यशस्वी के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...

“वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका

R Ashwin Predicts India’s XI for Galle Test, Includes Maiden Call-Up Pick (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, पूर्व...

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...