Skip to main content

ताजा खबर

भारत के टी-20 विश्व कप जीतने पर घंटों मुस्कुराते रह गए थे संजू सैमसन, अब किया खुलासा

भारत के टी-20 विश्व कप जीतने पर घंटों मुस्कुराते रह गए थे संजू सैमसन, अब किया खुलासा

Sanju Samson (Image Credit- X)

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जब टीम शुरुआती तीन विकेट खोने के बाद संकट में थी, तब सैमसन ने रियान पराग के साथ अहम साझेदारी करते हुए भारतीय पारी को संभाला।

उन्होंने 45 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में 125 रन पर सिमट गई और 42 रनों से मुकाबला हार गई। वहीं मुकाबले से पहले सैमसन ने भारत के दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

जानिए सैमसन ने क्या कहा ?

Sanju Samson ने ब्रॉस्टकास्टर से बातचीत में कहा कि, एक अविश्सनीय अनुभव, जब 20वें ओवर की आखिरी गेंद के बाद हमने बारबाडोस में फाइनल जीता था और मैं खुद को याद कर सकता हूं, जैसा कि मैं वास्तव में अगले एक या दो घंटों तक अपनी मुस्कुराहट को रोक नहीं सका। इमोशन्स इतने अधिक थे। इसलिए मुझे लगता है कि, मुझे विश्वास है कि मैं इतनी अद्भुत टीम का हिस्सा बनकर बहुत भाग्यशाली था।

सैमसन ने आगे कहा कि, विशेष रूप से यह देखते हुए कि हमने यह विश्व कप कैसे खेला। मुझे लगता है कि यह एक संपूर्ण टीम प्रयास था। मुझे लगता है कि यह कुल मिलाकर 11 से 12 लोग थे, जिन्होंने खेला। उन सभी ने कुछ महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसलिए यह एक बेहतरीन टीम थी और हर किसी ने प्रयास किया।

टी-20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं खेले सैमसन

आपको बता दें कि बारबाडोस में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया था और 11 साल के लंबे इंतजार के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती। पूरे टूर्नामेंट में संजू सैमसन को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन वह टीम का हिस्सा बनकर काफी खुश दिखे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...

IPL 2026, Match 43: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 6 मैच जीतकर और 12...