Skip to main content

ताजा खबर

टी20 फॉर्मेट में संजू सैमसन ने अपने नाम किया यह शानदार रिकॉर्ड

टी20 फॉर्मेट में संजू सैमसन ने अपने नाम किया यह शानदार रिकॉर्ड

Sanju Samson (Pic Source-X)

आज यानी 14 जुलाई को जिंबाब्वे और भारत के बीच हरारे क्रिकेट स्टेडियम में पांचवा और अंतिम टी20 मैच खेला गया था। इस मैच को भारत ने 42 रनों से अपने नाम किया। भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि इस मैच के दौरान भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे किए। बता दें, अंतिम टी20 में 45 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 58 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। संजू सैमसन ने इस मैच में जिंबाब्वे के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

बता दें, भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज ने जिंबाब्वे के खिलाफ मुकाबले में 110 मीटर का गगनचुंबी छक्का भी जड़ा जिसकी तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की। संजू सैमसन की इस पारी ने सभी फैंस का दिल जीत लिया।

भारतीय टीम ने टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया

मैच की बात की जाए तो संजू सैमसन के अलावा रियान पराग ने 22 रन बनाए जबकि शिवम दुबे ने 26 रनों की आक्रामक पारी खेली। मेजबान की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके। वो जिंबाब्वे की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमेज पान इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा और 125 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से Dion Mayers ने 34 रन बनाए। वो जिंबाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। फराज अकरम ने 27 रनों का योगदान दिया जबकि Tadiwanashe Marumani ने भी 27 रन बनाए।

भारत की ओर से मुकेश कुमार ने चार विकेट झटके जबकि शिवम दुबे ने दो विकेट अपने नाम किए। तुषार देशपांडे, अभिषेक शर्मा और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...