Skip to main content

ताजा खबर

भारत के चैंपियन ट्रॉफी 2025 के पाकिस्तान दौरे के पीछे मेजबान ही है दोषी, पूर्व खिलाड़ी ने दिया हैरतअंग्रेज बयान

Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी और यह फैसला भारतीय सरकार की तरफ से लिया गया है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की इसमें कोई भी भूमिका नहीं है। यही नहीं पूर्व खिलाड़ी ने यह भी कहा कि भारतीय सरकार के इस फैसले के पीछे पाकिस्तान को ही दोष देना चाहिए।

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अगले साल फरवरी में खेला जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को यह बात स्पष्ट कर दी है कि आगामी इवेंट में भाग लेने के लिए वो पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘यह फैसला ले लिया गया है कि टीम इंडिया आगामी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी और यह बीसीसीआई का फैसला नहीं है। यह बात मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जब बात पाकिस्तान की होती है तो भारतीय क्रिकेट टीम यह फैसला नहीं लेती है कि उन्हें कब और कहां जाना है। बाकी जगहों के लिए यह ठीक है। हालांकि जब बात पाकिस्तान की होती है तब सभी फैसले भारतीय सरकार लेती है, बीसीसीआई नहीं।’

पाकिस्तान खुद इसके लिए दोषी है: आकाश चोपड़ा

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘भारतीय सरकार ने यह फैसला ले लिया है कि वो वहां नहीं जाएंगे। एक तरीके से पाकिस्तान खुद इसके लिए दोषी है। कल ही मैं एक खबर देख रहा था कि Quetta के रेलवे स्टेशन में बम ब्लास्ट हुआ है। जब भी हम भारत की बात करते हैं तो पाकिस्तान उसमें आ जाता है खासतौर पर जब कश्मीर का मुद्दा हो।

पाकिस्तान ने चैंपियनशिप 2025 के हाइब्रिड मॉडल को लेकर बिल्कुल मना कर दिया है। वो यही चाहते हैं कि यह पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही आयोजित किया जाए और भारत इस इवेंट के लिए वहां का दौरा नहीं करना चाहता है। यही सच्चाई है और अब देखना रोमांचक होगा कि यह टूर्नामेंट किस प्रकार आयोजित किया जाता है।’

আরো ताजा खबर

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...