Skip to main content

ताजा खबर

भारत के खिलाफ बयान देना माइकल वॉ को पड़ गया भारी, रवि शास्त्री ने पूर्व इंग्लिश कप्तान को जमकर लगाई फटकार

Michael Vaughan and Ravi Shastri (Getty Image)

हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉ ने यह बयान दिया था कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल पूरी तरह से भारत के पक्ष में रहा। माइकल वॉ ने कहा था कि इस टूर्नामेंट के अधिकारियों ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल इस तरह से रखा है जिससे भारत को काफी मदद मिली है। पूर्व इंग्लिश कप्तान के इस बयान पर रवि शास्त्री ने उन्हें करारा जवाब दिया।

पूर्व इंग्लिश आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 56 रन पर ऑलआउट हो गया था। उन्हें यह देखकर काफी हैरानी हुई कि जिस टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी और पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में एक तरफ हर गई। माइकल वॉ ने इसको लेकर ट्वीट भी किया कि अफगानिस्तान की फ्लाइट त्रिनिदाद की लेट हो गई थी और उनके पास अभ्यास करने का बहुत ही कम समय बचा था।

इस पर रवि शास्त्री ने टाइम्स नाउ पर बात करते हुए कहा कि, ‘माइकल को जो कहना है वो कह सकते हैं। भारत में उनकी बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। उन्हें इंग्लैंड टीम के बारे में सोचना चाहिए और उन्हें सलाह देनी चाहिए जो सेमीफाइनल में हुआ था। भारत को कप उठाने की आदत है। मुझे यह बात पता है कि इंग्लैंड दो बार जीत चुका है लेकिन भारत ने चार बार कप अपने नाम किया है। मुझे नहीं लगता कि माइकल ने कभी कप उठाया है तो इसलिए बोलने से पहले दो बार जरूर सोचा जाए। वो मेरे साथ वाले हैं लेकिन यह मेरा उनके लिए जवाब है।’

सूर्यकुमार यादव के कैच को लेकर भी रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी अच्छा कैच पकड़ा था। वॉ के बयान पर रवि शास्त्री ने कहा कि, ‘अंगूर खट्टे हैं। रिकॉर्ड बुक को 5 साल के बाद जाकर देखिएगा उसमें भारत नाम लिखा होगा।’

भारतीय टीम का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा था। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के एक मैच में भी हार नहीं झेली थी। यही नहीं भारतीय टीम का स्वागत उनके देश में शानदार तरीके से हुआ और तमाम खिलाड़ी भी इस बात से काफी खुश थे।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...