
Sanjay Manjrekar and Kuldeep Yadav. (Image Source: Twitter/Getty Images)
भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से शुरू हो चुका है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर रोहित शर्मा द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले टेस्ट के लिए स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर करने के फैसले से हैरान हैं।
बता दें कि, भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच के लिए तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के संयोजन का विकल्प चुना है जिसमें कुलदीप नहीं हैं। पिच और परिस्थितियाँ आमतौर पर तीन स्पिनरों की मांग करती हैं। हमेशा से दो अनुभवी स्पिनर – रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा अपनी जगह बनाए रखते हैं, जबकि कुलदीप यादव या अक्षर पटेल में से कोई एक तीसरे स्पिनर के रूप में खेलता है। हालाँकि, इस बार टीम इंडिया ने किसी भी सेकेंडरी स्पिनर को प्राथमिकता नहीं दी क्योंकि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने टीम में जगह पाई है।
संजय मांजरेकर ने जाहीर की अपनी नाराजगी
संजय मांजरेकर ने लिखा, “यह आश्चर्यजनक है कि भारत कितनी आसानी से कुलदीप यादव को बाहर कर देता है।”
Find it amazing how easily India drops a Kuldeep Yadav.#INDvBAN
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) September 19, 2024
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

