Skip to main content

ताजा खबर

भारत का अगला हरभजन कहे जाने वाले अनमोलजीत सिंह की बदौलत युवा भारतीय टीम ने जीती अहम सीरीज

भारत का अगला हरभजन कहे जाने वाले अनमोलजीत सिंह की बदौलत युवा भारतीय टीम ने जीती अहम सीरीज

Anmoljeet Singh (Source X)

ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम 3 वनडे और 2 यूथ टेस्ट मैचों के लिए भारत के दौरे पर आई थी। ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 और भारत अंडर 19 के बीच 21 सितंबर से 26 सितंबर तक 3 वनडे मैच खेले गए जिसमें युवा भारतीय खिलाड़ियों ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की।

उसके बाद दोनों यूथ टीमों ने 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पहला यूथ टेस्ट खेला और 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक दूसरे यूथ टेस्ट मैच में आमना-सामना किया। अंडर 19 टीमों के बीच टेस्ट मैच को यूथ टेस्ट कहा जाता है और इस यूथ टेस्ट की सीरीज को भारत की अंडर 19 टीम ने 2-0 से अपने नाम किया।

अनमोलजीत सिंह की बदौलत टीम इंडिया ने जीती सीरीज 

डेब्यू कर रहे ऑफ स्पिनर अनमोलजीत सिंह और लेग स्पिनर मोहम्मद एनान ने ऑस्ट्रेलिया के 20 में से 16 विकेट चटकाए जिससे भारत अंडर-19 टीम ने दूसरे युवा टेस्ट मैच में बुधवार को पारी और 120 रन से जीत दर्ज करके श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली।

बता दें कि, अनमोलजीत सिंह पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की तरह ही गेंदबाजी करते हैं। हूबहू एक्शन की वजह से उन्हें “भज्जी” कहकर बुलाया जाता है। उनके लिए यह भी कहा जाता है कि वह आगे जाकर टीम इंडिया में रविचंद्रन अश्विन की जगह लेंगे और बड़े स्पिनरों में अपना नाम शुमार करेंगे।

इस 2 मैचों की सीरीज में अनमोलजीत सिंह को बस 1 मुकाबला ही खेलने को मिला था और उन्होंने इस मौके को भुनाया और दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में सीरीज का समापन किया।

अनमोलजीत सिंह ने पहली पारी में 4 विकेट लिए और उसके बाद दूसरी पारी में तबाही ही मचा दी। सेकंड इनिंग्स में फेंके गए 13.3 ओवर में अनमोलजीत ने 5 विकेट झटके जिसमें 2 बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे।

अनमोलजीत ने जीत और अपने सफर के बारे में बताते हुए कहा

“यह मेरा पहला मैच है और पांच विकेट लेना शानदार अहसास है, मैंने बस कोशिश की, बस इतना ही।”

“मैं लुधियाना के शिमलापुरी से हूँ, मैं गरेवाल स्पोर्ट्स अकादमी में अभ्यास करता हूँ, और मैं हरभजन सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग लेता हूँ, उन्होंने मेरे लिए बहुत मेहनत की है। उन्होंने मुझ पर कड़ी मेहनत की है। यहाँ तक कि मेरे परिवार का भी भरपूर समर्थन रहा है।”

আরো ताजा खबर

BAN vs PAK: ‘फैसला हमेशा बोर्ड का ही होता है’ – बांग्लादेश से करारी हार के बाद शान मसूद ने कप्तानी का फैसला PCB पर छोड़ा

BAN vs PAK 2026: Shan Masood (image via getty) सिलहट में दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों 78 रनों की हार के बाद शान मसूद ने अपनी कप्तानी के भविष्य...

RR vs LSG: हार के बाद ऋषभ पंत का फूटा गुस्सा, लाइव टीवी पर बोले अपशब्द, वायरल हुआ वीडियो

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत का एक बयान सोशल मीडिया पर...

KKR vs MI: KKR ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी, हार्दिक पंड्या की हुई वापसी; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs MI: KKR opted to field first (image via JioHotstar) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स...

IND vs AFG: आकिब नबी की अनदेखी पर हैरान आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं के फैसले पर उठाए सवाल

Aakash Chopra Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को...