Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय टीम से बाहर चल रहे रुतुराज गायकवाड़ को मिली इस टीम की कमान, बल्ले से गदर मचाने को तैयार 

Ruturaj Gaikwad (image via X)
Ruturaj Gaikwad (image via X)

काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आगामी दुलीप ट्राॅफी 2026 के लिए वेस्ट जोन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू हो रहा है।

बता दें कि गायकवाड़ की मदद के लिए लिए शम्स मुलानी को उपकप्तान बनाया गया है, और पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, मुशीर और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी भी टीम का अहम हिस्सा हैं।

टीम में हार्विक देसाई और उर्विल पटेल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है। बल्लेबाजी यूनिट में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। टीम सेलेक्शन के बाद वेस्ट जोन आगामी टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।

इसके अलावा इस टीम में जहां तक ​​गेंदबाजी आक्रमण की बात है, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी और कई अन्य खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, और संभवतः दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन का सामना करेंगे। साथ ही आर्या देसाई, जय गोहिल, अर्शिन कुलकर्णी, महेश पिठिया, राजवर्धन हंगरगेकर और विशाल जायसवाल को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर जगह मिली है।

दुलीप ट्राॅफी 2026 के लिए वेस्ट जोन की पूरी टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवालिक शर्मा, मुशीर खान, सरफराज खान, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, तनुश कोटियन, शार्दुल ठाकुर, अतीत सेठ, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: आर्या देसाई – गुजरात, जय गोहिल – सौराष्ट्र, अर्शिन कुलकर्णी – महाराष्ट्र, महेश पिठिया – बड़ौदा, राजवर्धन हंगरगेकर – महाराष्ट्र, विशाल जायसवाल – गुजरात

नाॅर्थ जोन के खिलाफ है वेस्ट जोन का पहला मैच

बता दें कि आगामी दुलीप ट्राॅफी में वेस्ट जोन अपने खिताबी अभियान की शुरुआत नाॅर्थ जोन के खिलाफ होने वाले पहले मैच से करेगी। दोनों टीमें 23 अगस्त को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आमने-सामने होंगी। ये टीमें दूसरे क्वार्टर-फाइनल में एक-दूसरे का मुकाबला करेंगी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मुकाबले की विजेता टीम 30 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन का सामना करेगी। वहीं, पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन का मुकाबला पहले क्वार्टरफाइनल की विजेता टीम से होगा, जो 23 अगस्त को ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

रवि शास्त्री ने चुनी ICC CWC 2027 के लिए भारतीय टीम, 4 चौंकाने वाले नामों ने खींचा ध्यान

Ravi Shastri Outlines India’s Ideal 15-Man Squad for the 2027 ODI World Cup (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के...

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी

Hashmatullah Shahidi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम के वनडे कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने करीब...

One Day Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय संन्यास के कुछ ही हफ्तों बाद बेन स्टोक्स ने डरहम के लिए जड़ा ऐतिहासिक शतक

Ben Stokes hits historic century for Durham following international retirement (image via getty) न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करने के कुछ...

22 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. The Hundred 2026: पूरन और सैम करन ने एमआई लंदन को जीत के साथ शुरुआत दिलाई ‘द हंड्रेड 2026’ के ओपनिंग मैच...