Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय टीम की बल्लेबाजी लाइनअप में लगातार हुए श्रीलंका दौरे में बदलाव को लेकर आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को लगाई जमकर फटकार

भारतीय टीम की बल्लेबाजी लाइनअप में लगातार हुए श्रीलंका दौरे में बदलाव को लेकर आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को लगाई जमकर फटकार

Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

भारत का श्रीलंका दौरा 7 अगस्त को समाप्त हुआ। इस दौरे में भारत ने श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप किया। हालांकि वनडे सीरीज में भारत का प्रदर्शन काफी खराब रहा और श्रीलंका ने उन्हें 2-0 से हराया। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम वनडे प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाई।

इस वनडे सीरीज में ऐसा देखा गया कि भारतीय खिलाड़ियों के बल्लेबाजी लाइनअप को लेकर काफी बदलाव किए गए हैं। इसी को लेकर पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा। टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और रियान पराग ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट झटके थे। हालांकि इस दौरे में भारतीय टीम के खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘नंबर चार अब Revolving दरवाजा बन गया है क्योंकि हमने हर मैच में अलग-अलग खिलाड़ियों को इस क्रम में बल्लेबाजी दी। केएल राहुल जैसे खिलाड़ी को आपको नंबर 6 या नंबर सात पर बल्लेबाजी करवाने की क्या सोच है? आप शुरुआत से ही लड़ाई क्यों नहीं करते हैं? भारत में केएल राहुल को सिर्फ दो मैच में प्लेइंग XI में शामिल किया और फिर उन्हें ड्रॉप कर दिया।

यह देखकर सच में काफी हैरानी हुई क्योंकि केएल राहुल 2023 से ही उनकी योजना में थे। ऐसा इसलिए भी क्योंकि 2023 से उनसे ज्यादा रन और किसी ने भी मिडिल ऑर्डर में नहीं बनाए थे।’

भारतीय टीम के लिए नंबर चार अब बन गया है चिंता का विषय

बता दें, भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में नंबर चार पर वाशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजी की थी लेकिन उन्होंने सिर्फ पांच रन ही बनाए थे। इसके बाद दूसरे वनडे में शिवम दुबे को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए और भारत मैच हार गया। तीसरे और अंतिम वनडे मैच में ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया और नंबर चार पर बल्लेबाजी दी गई लेकिन वो अच्छे रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

भारतीय टीम को जल्द से जल्द इस क्रम में किसी ऐसे खिलाड़ी को मौका देना होगा जो नंबर चार पर अच्छी बल्लेबाजी कर सके और तमाम फैंस का दिल जीत सके।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...