Skip to main content

ताजा खबर

‘भाग्यशाली था कि दोनों का विकेट मिला’ 1996 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ इंजमाम और इजाज का विकेट लेने पर भारतीय गेंदबाज 

‘भाग्यशाली था कि दोनों का विकेट मिला’ 1996 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ इंजमाम और इजाज का विकेट लेने पर भारतीय गेंदबाज 

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) 1996 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को याद करते हुए नजर आए हैं। इस मैच में प्रसाद और पाकिस्तानी बल्लेबाजी आमिर सोहेल की तनातनी जगजाहिर है।

मुकाबले में सोहेल की आक्रामकता का जबाव प्रसाद ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया था। इस मुकाबले में भारत को 39 रनों से जीत दिलाने में प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही मुकाबले में सोहेल के अलावा उन्होंने इंजमाम उल हक और इजाज अहमद का विकेट अपने नाम किया था।

गौरतलब है कि 1996 वर्ल्ड कप का दूसरा क्वार्टरफाइनल मैच चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए थे, तो वहीं जब पाकिस्तान इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 49 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 248 रन ही बना पाई, और मैच में उसे 39 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

तो वहीं हाल में वेंकटेश प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक हैशटैग आस्कवेंकी के नाम से ट्रेंड शुरू किया, जिसमें वह फैंस के कुछ सवालों का जबाव देते हुए नजर आए हैं। इसी दौरान एक फैन ने वेंकटेश प्रसाद से पूछा- मुझे आशा है कि आप जानते होंगे कि 1996 में आमिर सोहेल को उनके स्थान पर रखना, पूरे भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्लिप हो सकती है।

तो वहीं इस फैन को जबाव देते हुए वेंकटेश प्रसाद ने लिखा- पिछली गेंद पर आमिर सोहेल ने जो किया था, उसके कारण इसे हाइप मिल गई थी, लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि इंजमाम और इजाज अहमद को आउट करना, उस खेल के संदर्भ में अधिक महत्वपूर्ण था। भाग्यशाली हूं कि मुझे इन दोनों का विकेट मिला।

देखें वेंकटेश प्रसाद की यह पोस्ट

देखें कैसे लिया था वेंकटेश प्रसाद ने आमिर सोहेल का विकेट

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...