Skip to main content

ताजा खबर

“भाई लोग मझसे बड़ी गलती हो गई”- MS Dhoni को टीम से बाहर रखने के बाद अब DK ने फैंस से मांगी माफी

भाई लोग मझसे बड़ी गलती हो गई- MS Dhoni को टीम से बाहर रखने के बाद अब DK ने फैंस से मांगी माफी

Dinesh Karthik & MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हाल ही में अपनी पसंदीदा ऑल टाइम इंडिया प्लेइंग इलेवन चुनी। कार्तिक ने टीम में पांच मौजूदा क्रिकेटर्स को चुना लेकिन उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को शामिल नहीं किया। दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी को ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर क्रिकेट फैंस हैरान रह गए और इसके लिए कार्तिक की कड़ी आलोचना भी हुई।

हालांकि, 39 वर्षीय कार्तिक ने अब अपनी गलती सुधार ली है और धोनी को नहीं चुनने को लेकर फैंस से माफी मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा करना बड़ी गलती थी। इसके साथ ही उन्होंने धोनी को लेकर एक दावा भी किया है। कार्तिक ने क्रिकबज पर यूजर्स के सवालों के जवाब देते समय अपनी गलती को कबूल किया।

Dinesh Karthik ने MS Dhoni को लेकर फैंस से मांगी माफी

विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ”भाई लोग मझसे बड़ी गलती हो गई। सच में यह एक गलती थी। मुझे इसका एहसास वीडियो आने के बाद हुआ। जब मैंने यह इलेवन चुनी तो कई सारी चीजें हो रही थीं। मैं वाकई विकेटकीपर (धोनी) को भूल गया। सौभाग्य से राहुल द्रविड़ इलेवन का हिस्सा थे इसलिए सभी ने सोचा कि मैंने पार्ट-टाइम विकेटकीपर रखा है। लेकिन मैंने वास्तव में राहुल द्रविड़ को विकेटकीपर के रूप में नहीं सोचा था।” उन्होंने कहा कि धोनी निश्चित रूप से इलेवन का हिस्सा हैं और कप्तानी भी उनके पास रहेगी।

कार्तिक ने कहा, ”क्या आप इस पर यकीन कर सकते हैं? एक विकेटकीपर होने के नाते मैं विकेटकीपर जोड़ना भूल गया। यह एक बड़ी भूल है। इतनी बड़ी गलती नहीं होनी चाहिए थी। मेरे लिए यह बात बहुत स्पष्ट है। थाला धोनी किसी भी फॉर्मेट के लिए पूरी तह फिट हैं।” कार्तिक ने दावा करते हुए कहा, ”मेरा मानना ​​है कि धोनी सिर्फ भारत के ही नहीं वह इस खेल को खेलने वाले अब तक के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक हैं। मैं वास्तव में ऐसा मानता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर फिर से टीम बनाऊं तो एक बदलाव जरूर करूंगा। थाला धोनी नंबर 7 पर होंगे और वह किसी भी भारतीय टीम के कप्तान होंगे। इसमें कोई शक नहीं है।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...